होम शाहजहांपुर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद अरुण सागर बोले मोदी जी के कार्यकाल में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण हुआ बहाल इसी लिए 9 साल बेमिसाल
सांसद अरुण सागर ने केंद्र में सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने पिछले नौ वर्षों में नेशन फर्स्ट के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास देखा
Shahjahanpur मोदी सकार को 9 साल पूरे होने पर शाहजहांपुर के खिरनीबाग रामलीला मैदान में सांसद अरुण सागर द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। जिसमे हरियाणा के राज्यमंत्री अरविंद यादव, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना और प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने शिरकत की। तीनों मंत्रियों ने जनता को संबोधित करते हुए केंद्र की योजनाओं की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही उन्होंने विपक्षियों पर भी निशाना साधा। सांसद अरुण सागर ने केंद्र में सरकार के 9 साल पूरे होने पर जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश ने पिछले नौ वर्षों में 'नेशन फर्स्ट' के मंत्र के साथ हर क्षेत्र में 'अभूतपूर्व' विकास देखा है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार ने बीते 9 वर्षों में 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देशवासियों की आशा, अभिलाषा एवं आकांक्षाओं को पूर्ण किया है। देश को आज़ाद भारत की भव्य-दिव्य आधुनिक संसद मिली है। ये भारत के हज़ारों वर्ष पुराने लोकतांत्रिक इतिहास को हमारे समृद्ध लोकतांत्रिक भविष्य से जोड़ने वाली संसद है। मोदी जी ने गरीब से गरीब व्यक्ति को घर, बिजली, गैस व स्वास्थ्य बीमा जैसी कई बुनियादी सुविधाएं देकर उनके जीवनस्तर को उठाया है। यह वर्ग पहली बार अपने आप को देश की विकास यात्रा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। देश ने पहली बार ग्रामीण व शहरी भारत का समानांतर विकास देखा है। पूरे देश में सड़कों का जाल बिछा दिया गया है। देश की महिलाओं, युवाओं एवं पुरुषों के लिए भारत सरकार द्वारा विभिन्न लाभकारी योजनाएं चलाई जा रही है इसका फायदा सभी वर्ग को पूर्ण रूप से मिल रहा है। जो योजना चलती है उसका जो भी पैसा होता है लाभार्थी के खाते में सीधा जाता है बीच में कोई भी बिचौलिया नहीं होता है। जबकि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। जहां कई विकसित देश अभी तक कोरोना महामारी के प्रभाव से नहीं उभर पाए, वहीं नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ती भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व के लिए आदर्श बनी है। आधुनिकता व सांस्कृतिक विरासत को साथ लेकर मोदी जी आत्मनिर्भर भारत की ओर संकल्पित भाव से कार्यरत हैं
इसी लिए कहते हैं "9 साल बेमिसाल"।
प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि कुछ छिन पहले देखा होगा। पीएम मोदी को सम्मान देने के लिए एक देश के पीएम ने उनके पैर छुए थे। ये इस बात का इशारा था। पीएम हर नीती पर आगे चल रहे हैं। आस्ट्रेलिया के पीएम ने मोदी को बाॅस कहा था। उनसे आटोग्राफ मांगकर इस बात का इशारा था कि, मोदी विश्व की सबसे बड़ी शक्ति बनने वाले हैं। पीएम मोदी के प्रयास के कारण देश की जनता को सम्मान दिया जाता है। जनता आने वाले चुनाव में हैट्रिक लगाकर पीएम मोदी को पीएम बनाएंगे। पीएम ने 80 करोड़ को निशुल्क राशन दिया। 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से इलाज कराया। पीएम ने सभी की चिंता की अब हमे उनकी चिंता कर उनको पीएम बनाना है।
हरियाणा के राज्यमंत्री अरविंद यादव ने कहा कि, मैं सौभाग्यशाली में से हूं। मैं उनके साथ शपथ दिलाने गया था। वर्ष 13 में रेवाड़ी में सबसे बड़ी रैली कराई थी। ये मेरा सौभाग्य है। जनता सबसे बड़ी अदालत है। पीएम पहली बार जब सांसद में प्रवेश कर रहे थे। तब उन्होंने कहा था कि, ये गरीबो की सरकार है। उन्होंने देश के साथ किया वादा निभाया। जनधन खाते खुलवाए, विपक्ष कहता था कि, पैसा है नही पीएम खाता खुलवा रहे हैं। पीएम ने कहा था कि, बेटियों को बढाएंगे और पढ़ाएंगे भी। शौचालय बनवाएंगे ये पीएम ने कहा था। मोदी ने उस पीड़ा को दूर किया। हिंदुस्तान में इज्जतघर बनाकर उन्होंने महिलाओं को इज्जत दी। महामारी के समय पीएम की एक आवाज पर देश की जनता ने खुद को मकान में बंद कर दिया था। दवाइयां, सिलेंडर और आक्सीजन नही मिल रहे थे। टैंकरों और आर्मी के प्लेन में रखकर ये सब अस्पतालों में भिजवाया। रूस और यूक्रेन युद्ध हुआ तो, 27 हजार बेटे बेटियां वहां पढ़ रही थीं। पीएम ने रशिया और यूक्रेन से कहा कि, हमारे देश के बेटे और बेटियों को कुछ नही होना चाहिए। उसके बाद पीएम के प्रयास से वहां पढ़ने वाले बेटे और बेटियों को भारत बुलाया। पहले की सरकार में शाम ढलते के साथ व्यापारी और बहन बेटियों को चिंता होती थी। यूपी के अलग अलग जिलों में कर्फ्यू लगा है। ये न्यूज पर आता था। विकास की रेलगाड़ी चली है। कभी केजरीवाल कभी नितिश कुमार कभी ममता बनर्जी प्रदेशों में गाली देकर नीचा दिखाने का काम करते हैं विपक्षियों की इन चालों से सचेत रहें। और पीएम को फिर से मौका दें।
वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि, इस देश का आम आदमी महसूस करता है। देश की आम जनता की सोच बदली है। जबसे पीएम मोदी आए हैं। जिस दिन पीएम ने शपथ ली थी। तब विपक्षियों ने सवाल उठाए थे। खाड़ी देशों से संबंध कैसे रहेंगे। पीएम बनने के बाद जनता की और उम्मीदे बढ़ गईं। पूरी दुनिया में सबसे सर्वाधिक चर्चित पीएम मोदी है। उनके पास जितना भी समय है वो सब देश के लिए है। कांग्रेस ने लोगों को छला, गरीबी हटाओ के नाम पर इंदिरा गांधी इसी नारे पर पीएम बनी थी। गरीब आदमी की पहली इच्छा होती है। उसका अपना घर हो, सरकारी नौकरी वाले लोन लेकर अपना घर बनाएं। कांग्रेस के समय गरीब मिटते रहे। वोट बैंक कैसे बनेगा इसके सेक्शन बांटे। लेकिन उनका कल्याण नही हुआ। एक संस्था का कहना है कि, 22 प्रतिशत गरीबी थी। अब 10 प्रतिशत रहे गई है। जब से मोदी पीएम बने हैं। बिजली का कनेक्शन दिया, मकान दिए, बिजली दी, मोदी की जितनी भी योजनाए हैं। उसका लाभ गरीबों को मिला है। कार्यक्रम में जिले के विधायक, जिले की महापौर, जिला अध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, पार्टी के सभी पदाधिकारी, नगर पालिका परिषद के चेयरमैन, नगर पंचायत के चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख आदि लोग उपस्थित रहे।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।