होम प्रयागराज के बाद देवरिया में बड़ा हादसा, एक को बचाने में सात डूबे, पांच की मौत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2023 10:35 PM

प्रयागराज के बाद देवरिया में बड़ा हादसा, एक को बचाने में सात डूबे, पांच की मौत

प्रयागराज के बाद देवरिया में बड़ा हादसा, एक को बचाने में सात डूबे, पांच की मौत

प्रयागराज के बाद देवरिया में बड़ा हादसा, एक को बचाने में सात डूबे, पांच की मौत

प्रयागराज में आरएएफ जवान समेत चार लोगों की डूबने से मौत के बाद देवरिया में बड़ा हादसा हो गया। यहां तरकुलवा क्षेत्र में बुधवार की शाम को छोटी गण्डक नदी में नहाने गए पांच बच्चों समेत सात लोग डूब गए।

तीन बच्चों व दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि दो की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हादसे का शिकार हुई दोनों महिलाओं के बेटे भी मृतकों में शामिल हैं। सूचना पाकर डीएम-एसपी ने मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पर पहुंच कर जानकारी ली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे गहरा दुःख प्रकट किया है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को तत्काल हर मृतक के परिजन को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये।

तरकुलवा थाना क्षेत्र के पचरुखिया गांव से सटकर छोटी गण्डक नदी बहती है। बुधवार की शाम को करीब 4.30 बजे पचरुखिया गांव के दर्जन भर लोग नदी में नहा रहे थे। उसी दौरान गांव का रहने वाला दिलशान गहरे पानी में डूबने लगा। यह देख उसकी मां आशिया बचाने गई तो वह भी डूबने लगी। नदी में नहा रहे अन्य बच्चे व महिलाएं उन्हें बचाने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान एक-एक कर पांच बच्चों समेत सात लोग डूब गए।

यह देख नदी में नाव चला रहे नाविक नेबूलाल ने शोर मचाते हुए उन्हें बचाने के लिए पानी में छलांग लगा दी। कुछ ही देर में दर्जनों ग्रामीण भी पहुंच गए। काफी प्रयास के बाद डूबे हुए बच्चों व महिलाओं को बाहर निकाल कर एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन बच्चों व दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही डीएम अखण्ड प्रताप सिंह, एसपी संकल्प शर्मा व एसडीएम सौरभ सिंह व सीओ श्रीयश त्रिपाठी मेडिकल कालेज की इमरजेंसी पहुंच गए और इलाज का इंतजाम कराया।

इनकी हुई मौत

सकीना (40) पत्नी शहाबुद्दीन, पचरुखिया कंचनपुर तरकुलवा।
टिंकू (12) पुत्र शहाबुद्दीन अंसारी, पचरुखिया, कंचनपुर तरकुलवा।
आशिया (48) पत्नी मजहरूद्दीन, पचरुखिया कंचनपुर तरकुलवा।
दिलशान (13) पुत्र मजहरूद्दीन पचरुखिया, कंचनपुर तरकुलवा।
आशिया खातून (12) पुत्री महमूद,रामपुर अवस्थी तरकुलवा।

इनकी हालत है गंभीर
अयान अंसारी (12) पुत्र फिरोज, सुकरौली थाना सुरौली।
फलक (12) पुत्री हारून, पचरुखिया, कंचनपुर तरकुलवा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)