होम चीन के साथ कौन सा खेल खेल रहा अमेरिका? अब ड्रैगन के साथ कर रहा टकराव टालने की बात

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2023 10:39 PM

चीन के साथ कौन सा खेल खेल रहा अमेरिका? अब ड्रैगन के साथ कर रहा टकराव टालने की बात

चीन के साथ कौन सा खेल खेल रहा अमेरिका? अब ड्रैगन के साथ कर रहा टकराव टालने की बात

चीन के साथ कौन सा खेल खेल रहा अमेरिका? अब ड्रैगन के साथ कर रहा टकराव टालने की बात

अमेरिका आखिर चीन के साथ कौन सा खेल खेलता आ रहा है, इसे ड्रैगन को भी समझ पाना मुश्किल हो गया है। अमेरिका कभी चीन को चेतावनी देता है, सुधरने की नसीहत देता है, कभी धमकाता है तो कभी प्रतिबंध लगाा देता है।

मगर वही अमेरिका बाद में चीन से दोस्ती का स्वांग रचाने लगता है। एक बार फिर अमेरिका चीन के साथ चले आ रहे टकराव को दूर करने के लिए प्रयासरत है। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने तनाव घटाने के लिए चीन की अपनी प्रस्तावित यात्रा से पहले अपने चीनी समकक्ष छिन कांग से फोन पर बातचीत की है। इस दौरान उन्होंने ‘गलत अनुमान और टकराव’ को टालने के लिए संचार के खुले माध्यमों को बरकरार रखने के महत्व पर चर्चा की।

इस हफ्ते चीन की यात्रा करने जा रहे ब्लिंकन ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय और वैश्विक मुद्दों पर अमेरिका एवं चीन के बीच संचार के खुले माध्यमों को दोनों देशों द्वारा बरकरार रखने पर कांग के साथ चर्चा की। ब्लिंकन ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘आज रात चीनी जनवादी गणराज्य (पीआरसी) के स्टेट काउंसलर एवं विदेश मंत्री छिन कांग से फोन पर बातचीत की। संचार के खुले माध्यमों और द्विपक्षीय एवं वैश्विक मुद्दों पर भी चर्चा की।’’ अमेरिका ने एक चीनी जासूसी गुब्बारे को अपने वायु क्षेत्र से गुजरने के दौरान मार गिराया था, जिसके बाद फरवरी में उनकी प्रस्तावित यात्रा रद्द कर दी गई थी। बुधवार को, अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक बयान में कहा कि विदेश मंत्री ब्लिंकन ने गलत अनुमान और टकराव टालने के लिए अमेरिका-चीनी जनवादी गणराज्य संबंध को जिम्मेदारी के साथ बरकरार रखने के वास्ते खुले संपर्क माध्यमों के महत्व पर चर्चा की।

16 से 21 जून तक चीन के दौरे पर होंगे ब्लिंकन

उन्होंने कहा कि ब्लिंकन ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका चिंता के विषयों और सहयोग के संभावित क्षेत्रों पर वार्ता के लिए राजनयिक माध्यमों का उपयोग करना जारी रखेगा। बयान में कहा गया है कि 16 से 21 जून तक ब्लिंकन की यात्रा में, बीजिंग के साथ-साथ लंदन प्रवास भी शामिल रहेगा। मिलर ने कहा कि विदेश मंत्री ब्लिंकन बीजिंग में वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री ब्लिंकन लंदन में, रूस के बर्बर और जारी हमलों से उबरने में यूक्रेन की मदद के उद्देश्य से सार्वजनिक व निजी क्षेत्र से अंतरराष्ट्रीय समर्थन जुटाने में मदद करने के लिए आयोजित ‘यूक्रेन रिकवरी कॉन्फ्रेंस’ में शामिल होंगे।

मिलर ने कहा, ‘‘वहां, वह ब्रिटेन, यूक्रेन और अन्य साझेदारों एवं सहयोगियों से भी मिलेंगे।’’ कांग ने ब्लिंकन से कहा कि अमेरिका को ताईवान मुद्दे पर चीन के रुख का सम्मान करना चाहिए, चीन के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप करना रोकना चाहिए और प्रतिस्पर्धा के नाम पर चीन की संप्रभुता, उसकी सुरक्षा व विकासात्मक हितों की अनदेखी बंद करनी चाहिए।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)