होम WTC 2023-25: वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया करेगी सीजन की शुरुआत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 14, 2023 10:25 PM

WTC 2023-25: वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया करेगी सीजन की शुरुआत

WTC 2023-25: वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया करेगी सीजन की शुरुआत

WTC 2023-25: वेस्टइंडीज दौरे से टीम इंडिया करेगी सीजन की शुरुआत

भारतीय क्रिकेट टीम 2023-25 आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र की शुरूआत जुलाई में वेस्टइंडीज दौरे से करेगी और अगले दो साल में आस्ट्रेलिया तथा इंग्लैंड के खिलाफ द्विपक्षीय श्रृंखलायें भी खेलनी है.

भारतीय टीम अगले महीने वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट डोमिनिका (12 से 16 जुलाई) और त्रिनिदाद (20 से 24 जुलाई) में खेलेगी. भारत पिछले दो चक्र में डब्ल्यूटीसी फाइनल में पहुंचा लेकिन न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया से हार गया.

एशेज से शुरू होगा अगला सीजन

अगला चक्र इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के बीच एशेज श्रृंखला के साथ शुरू होगा जिसमें शुक्रवार को पहला टेस्ट खेला जायेगा. वेस्टइंडीज दौरे के बाद भारतीय टीम दिसंबर 2023 से जनवरी 2024 के बीच दक्षिण अफ्रीका से खेलेगी. इसके बाद जनवरी फरवरी 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की श्रृंखला की मेजबानी करेगा. फिर बांग्लादेश से सितंबर अक्टूबर 2024 में अपनी सरजमीं पर खेलना है. इसके बाद न्यूजीलैंड टीम तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला खेलने आयेगी.

बॉर्डर-गावस्कर होगा भारत का सीजन का आखिरी सीरीज

भारतीय टीम नवंबर 2024 से जनवरी 2025 के बीच आस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला खेलेगी जिसके साथ ही भारत का डब्ल्यूटीसी चक्र खत्म होगा. आईसीसी के क्रिकेट महाप्रबंधक वसीम खान ने कहा, 'इस टेस्ट चैम्पियनशिप में प्रतिस्पर्धा का स्तर काफी उच्च है जिससे दर्शकों की भी रूचि बढी है. ओवल पर फाइनल में जुटी भीड़ इसकी बानगी है.' नौ टीमों के डब्ल्यूटीसी में हर टीम तीन श्रृंखला अपनी धरती पर और तीन बाहर खेलेगी.

'क्रिकेट की मौत' से शुरू हुई Ashes की जंग, राख के लिए भिड़ती हैं इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया, पढ़ें दिलचस्प कहानी

WTC 2023-25 में भारत के मुकाबले

2 टेस्ट, भारत बनाम वेस्टइंडीज (वेस्टइंडीज में)

2 टेस्ट, भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका (दक्षिण अफ्रीका में)

5 टेस्ट, भारत बनाम इंग्लैंड (भारत में)

2 टेस्ट, भारत बनाम बांग्लादेश (भारत में)

3 टेस्ट, भारत बनाम न्यूजीलैंड (भारत में)

5 टेस्ट, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया (ऑस्ट्रेलिया में)

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)