होम गणतन्त्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का संदेश देने को तैयार है सी.एम.एस. की झाँकी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 16, 2023 07:00 PM

गणतन्त्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का संदेश देने को तैयार है सी.एम.एस. की झाँकी

गणतन्त्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का संदेश देने को तैयार है सी.एम.एस. की झाँकी

गणतन्त्र दिवस परेड में ‘सर्वधर्म समभाव’ का संदेश देने को तैयार है सी.एम.एस. की झाँकी

लखनऊ, 16 जनवरी। ‘ईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरू, चाहे कहो श्री राम, मालिक सबका एक है, अलग-अलग हैं नाम’ विषय पर आधारित सिटी मोन्टेसरी स्कूल की झाँकी इस वर्ष गणतन्त्र दिवस परेड में जनमानस को ‘सर्वधर्म समभाव’ का संदेश देने हेतु बनकर लगभग तैयार है। इस निर्माणाधीन झाँकी को आकर्षक स्वरूप देने का कार्य सी.एम.एस. कानपुर रोड पर जोर-शोर से जारी है, जिसमें लगभग 50 इन्जीनियर, पेन्टर, आर्टिस्ट, शिल्पकार इत्यादि अपना योगदान देकर झाँकी को सजाने व संवारने में लगे हुए हैं। आगामी 26 जनवरी 2023 को गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित होने वाली सी.एम.एस. की यह झाँकी अपने आप में अद्भुद व उद्देश्य पूर्ण होगी एवं गणतन्त्र दिवस परेड में जनमानस के विशेष आकर्षण का केन्द्र होगी। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की यह झाँकी समस्त जनमानस को देश की ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ की महान संस्कृति के अनुरूप मानव मात्र से प्रेम करने की प्रेरणा देगी, साथ ही साथ प्रेम, प्यार, सहयोग एवं सहकार से ओतप्रोत विश्व व्यवस्था का आह्वान भी करेगी। sसी.एम.एस. की यह झाँकी सम्पूर्ण समाज एवं विशेषतया बाल एवं युवा पीढ़ी को समर्पित है। झाँकी से प्रेरणा लेकर यदि एक भी नागरिक या बालक विश्व समाज को प्रेम, प्यार, सहयोग, सहकार तथा एकता के सूत्र में पिरोने का संकल्प लेता है तो हमारा प्रयास सार्थक होगा।
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)