होम सी.एम.एस. छात्रों ने जरूरतमंदों को बाँटे 2000 से अधिक कंबल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2023 10:13 PM

सी.एम.एस. छात्रों ने जरूरतमंदों को बाँटे 2000 से अधिक कंबल

सी.एम.एस. छात्रों ने जरूरतमंदों को बाँटे 2000 से अधिक कंबल

सी.एम.एस. छात्रों ने जरूरतमंदों को बाँटे 2000 से अधिक कंबल

लखनऊ, 14 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के रेडियो कार्यक्रम ‘विश्व वॉइस’ के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्रों ने विद्यालय की संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी के मार्गदर्शन में जरूरतमंदों को 2000 से अधिक कंबलों का वितरण कर मिसाल प्रस्तुत की है। कम्बल वितरण का ये कार्यक्रम एहसास लखनऊ के सहयोग से किया गया, जिसमें सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पस के छात्रों व शिक्षकों ने बड़े उत्साह से बढ़चढ़कर भागीदारी निभाई।  कड़ाके की सर्द रात्रि में कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी की लहर छा गई, जिसमें बच्चे, बुजुर्ग व महिलायें आदि शामिल थी। सभी ने सी.एम.एस. छात्रों के इस पुनीत कार्य की भूरि-भूरि सराहना की। कम्बल वितरण के इस कार्यक्रम में सी.एम.एस. कानपुर रोड, आर.डी.एस.ओ., आनंद नगर,  स्टेशन रोड, महानगर, इंदिरा नगर, अशरफाबाद, चौक, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस), राजेन्द्र नगर (द्वितीय कैम्पस), यूनाइटेड वर्ल्ड कैम्पस, अलीगंज (प्रथम कैम्पस), अलीगंज (द्वितीय कैम्पस), राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस), राजाजीपुरम (द्वितीय कैम्पस), जॉपलिंग रोड, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस), गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस), अयोध्या रोड कैम्पस एवं गोल्फ सिटी कैम्पस के छात्रों व शिक्षकों ने भाग लिया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)