होम तलवारबाजी एवं बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 15 पदक जीते

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 14, 2023 10:11 PM

तलवारबाजी एवं बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 15 पदक जीते

तलवारबाजी एवं बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 15 पदक जीते

तलवारबाजी एवं बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने 3 गोल्ड मेडल समेत 15 पदक जीते

लखनऊ, 14 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों ने जिला स्तरीय तलवारबाजी एवं बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 3 गोल्ड मेडल समेत 15 पदक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. छात्रों ने जहाँ एक ओर तलवारबाजी में 2 गोल्ड मेडल, 3 सिल्वर मेडल एवं 8 ब्रांज मेडल अर्जित किया तो वहीं दूसरी ओर जबकि बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 1 गोल्ड मेडल व 1 सिल्वर मेडल अर्जित कर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है। चैम्पियनशिप का आयोजन फेन्सिंग एण्ड बॉक्सिंग एसोसिएशन लखनऊ एवं नैना स्पोर्टस एण्ड फिटनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। मेडल जीतने वाले सी.एम.एस. छात्रों में ओमिका पाराशर, अरूणिमा चतुर्वेदी, मान्या कश्यप, तान्या श्रीवास्तव, आर्यांशी शर्मा, आन्या मौर्या, सूर्यांशी वर्मा, अलीना, मेधावी सिंह, आरोही निषाद, तेजस्विनी सिंह, आन्या जायसवाल, पलक गुप्ता, अनिका दुबे एवं समर्थ पाण्डेय शामिल हैं। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने सभी बाल खिलाड़ियों को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)