होम भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को WHO से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

समाचारदेश Alert Star Digital Team Nov 3, 2021 09:21 PM

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को WHO से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को WHO से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को WHO से मिली आपात इस्तेमाल की मंजूरी

छोटी दिवाली के दिन आज दुनिया ने भारत की मेडिकल पहुंच को माना है। कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ के द्वारा मंजूरी मिल गई है। कोवैक्सीन यानी भारत के द्वारा कोविड से लड़ाई करने वाला वो वैक्सीन जिसे भारत ने निर्मित किया है। अब उसे डब्ल्यूएचओ का सर्टिफिकेशन मिला है। भारत बायोटेक की कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज लिस्टिंग(EUL) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की मंजूरी मिली। कोवैक्सीन को डब्ल्यूएचओ की मंजूरी मिलने के बाद अब वैक्सीन लेने वाले बिना रोक-टोक के विदेश यात्रा कर सकेंगे।केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) ने आज मेड-इन-इंडिया कोवैक्सीन को इमरजेंसी यूज लिस्टिंग(EUL) के लिए अनुमति दी। इस अवसर पर मैं ICMR और भारत बायोटेक के वैज्ञानिकों को बधाई देता हूं। कोवैक्सीन ने लक्षण वाले कोविड-19 रोग के खिलाफ 77.8 प्रतिशत प्रभाव दिखाया है और वायरस के नये डेल्टा स्वरूप के खिलाफ 65.2 प्रतिशत सुरक्षा दर्शाई है। कोवैक्सीन विकसित करने वाली हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने 19 अप्रैल को टीके की आपात उपयोग सूचीबद्धता (ईयूएल) के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन को रूचि पत्र सौंपा था। इसके बाद से ही कोवैक्सीन को मंजूरी मिलने का इंतजार था। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)