होम नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 3, 2021 06:50 PM

नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्रा को गोल्ड मैडल

लखनऊ, 3 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस की कक्षा-10 की मेधावी छात्रा भव्य सक्सेना ने साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन के तत्वावधान में आयोजित नेशनल साइन्स ओलम्पियाड में गोल्ड मैडल अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान का प्रदर्शन किया जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने ‘गोल्ड मेडल ऑफ एक्सीलेन्स’ अर्जित कर अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। विदित हो कि भावी पीढ़ी में विज्ञान व गणित के प्रति गहन अभिरूचि विकसित करने के उद्देश्य से यह ओलम्पियाड प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसमें सी.एम.एस. छात्र भारी संख्या में चुने जाने का कीर्तिमान बना रहे हैं। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. में वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास किये जा रहे हैं, यही कारण है सी.एम.एस. छात्र राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार उपलब्धि अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ा रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)