होम नीट-2021 में सी.एम.एस. की इर्तिका इरफान का शानदार प्रदर्शन

यूथशिक्षा Alert Star Digital Team Nov 2, 2021 11:02 PM

नीट-2021 में सी.एम.एस. की इर्तिका इरफान का शानदार प्रदर्शन

नीट-2021 में सी.एम.एस. की इर्तिका इरफान का शानदार प्रदर्शन

नीट-2021 में सी.एम.एस. की इर्तिका इरफान का शानदार प्रदर्शन

लखनऊ, 2 नवम्बर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, स्टेशन रोड कैम्पस की मेधावी छात्रा इर्तिका इरफान ने नीट-2021 परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर 7477वीं रैंक अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की छात्रा प्रग्यांशी तिवारी ने 8892वीं रैंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इसके अलावा, सी.एम.एस. छात्रा शिखा त्रिपाठी ने 5271वीं रैंक अर्जित की है। शिखा ने दसवीं कक्षा तक की पढ़ाई सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) से की है। नीट परीक्षा में चयन के उपरान्त सी.एम.एस. के ये छात्र देश के प्रख्यात मेडिकल कालेजों में एडमीशिन ले सकेंगे।

            सी.एम.एस. छात्रा इर्तिका इरफान ने नीट परीक्षा में सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि ‘मेडिकल के क्षेत्र में जाने की रूचि मुझे 11वीं कक्षा से हुई, इसलिए मैंने बायलॉजी को चुना। मेरे शिक्षकों ने मेरी रूचि को देखते हुए सदैव मुझे प्रोत्साहित किया, विशेष रूप से नीट परीक्षा के लिए। मेडिकल क्षेत्र में मेरी रूचि ऑकोलॉजिस्ट के रूप में कैरियर अपनाने की है। अपने साथी छात्रों के लिए इर्तिका ने सुझाव दिया कि नियमित रूप से पढ़ाई करें और अधिक से अधिक मॉक टेस्ट देने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलती है और इसका कोई विकल्प नहीं है।

            अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार सी.एम.एस. के 23 छात्र इस वर्ष देश के सर्वश्रेष्ठ मेडिकल कालेजों में एडमीशन हेतु सफल हुए हैं, जिनमें सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) से शिखा त्रिपाठी, सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस से इर्तिका इरफान, अक्षिता रॉय, श्यान आजाद, द्रशु चौहान एवं नामिरा खान, सी.एम.एस. अलीगंज (प्रथम कैम्पस) से यागिनी गुप्ता, शुभ वत्सला सिंह एवं वर्णिका पाण्डेय, सी.एम.एस. चौक कैम्पस से देवांश गुप्ता, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) से प्रमीत कौर, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) से क्षितिज गोस्वामी, प्रग्यांशी तिवारी, पलक शर्मा, रिशित आनंद एवं साक्षी निगम, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस से यशवर्धन साहू, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) से मानसी वर्मा, प्रियंका जिंदल व प्रथमेश प्रियांश एवं सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस से प्रियांशु कुमार, अनमोल बहमे एवं कशिश अग्रवाल शामिल हैं।

            सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सी.एम.एस. के मेधावी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है। डा. गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व मार्गदर्शन प्रदान करता है। यही कारण है कि विद्यालय के छात्र बड़ी संख्या में प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)