होम टेस्ट जैसी बल्लेबाज़ी देखकर भड़के फैंस कोई और नहीं ये मेंटॉर धोनी ही पनौती है

समाचारखेल Alert Star Digital Team Nov 1, 2021 09:51 PM

टेस्ट जैसी बल्लेबाज़ी देखकर भड़के फैंस कोई और नहीं ये मेंटॉर धोनी ही पनौती है

टेस्ट जैसी बल्लेबाज़ी देखकर भड़के फैंस कोई और नहीं ये मेंटॉर धोनी ही पनौती है

टेस्ट जैसी बल्लेबाज़ी देखकर भड़के फैंस कोई और नहीं ये मेंटॉर धोनी ही पनौती है

 भारतीय क्रिकेट टीम ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2021 के मुकाबले में न्यूजीलैंड को 111 रनों का लक्ष्य दिया है। ट़ॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम का कोई भी बल्लेबाज़ कमाल नहीं दिखा सका और यही कारण रहा कि पूरे 20 ओवर खेलने के बाद भी टीम इंडिया सिर्फ 111 रन बना पाई।

 

एक टी-20 मैच में टेस्ट जैसी बैटिंग देखकर फैंस का गुस्सा अपने चरम पर है। फैंस इस बल्लेबाज़ी को देखने के बाद सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के मेंटॉर एमएस धोनी को अपना निशाना बना रहे हैं। धोनी को टीम इंडिया की धीमी बल्लेबाज़ी के लिए कसूरवार ठहराया जा रहा है और उनकी ट्रोलिंग रुकने का नाम नहीं ले रही है।

एक फैन ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ये मेंटॉर धोनी ने ही सभी को टुक टुक सीखा दिया है। वहीं, एक और गुस्साए फैन ने माही को लेकर लिखा, जब से मेंटॉर बना है टीम की ऐसी की तैसी कर दी है। इसके अलावा एक तीसरे यूज़र ने लिखा, इससे अच्छा होता कि बिना मेंटॉर के ही खेल लेते। इसके अलावा भी कई फैंस मीम बनाकर वर्ल्ड चैंपियन कप्तान को ट्रोल कर रहे हैं। आइए देखते हैं कि धोनी को लेकर किस तरह के मीम और कमेंट आ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)