होम अमृतसर में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर हमला ! जानिए क्या है पूरा मामला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 11, 2022 08:47 PM

अमृतसर में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर हमला ! जानिए क्या है पूरा मामला

अमृतसर में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर हमला ! जानिए क्या है पूरा मामला

अमृतसर में AAP के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान पर हमला ! जानिए क्या है पूरा मामला

 पंजाब में विधानसभा चुनाव के चलते राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी कैंपेनिंग बढ़ा दी है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान ने शुक्रवार अमृतसर में रोड शो किया। इस दौरान भगवंत मान चोटिल हो गए। बताया जा रहा है कि भगवंत मान अमृतसर के अटारी में रोड शो के दौरान कुलियों के दो गुट आपस में भिड़ गए और एक-दूसरे पर पत्थरबाजी करने लगे। इसी बीच भगवंत मान की आंख पर कुछ आकर लगा। हालांकि भगवंत मान ने बताया कि उनकी आंख पर फूल आकर लगा है। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 20 सीटों पर कब्जा किया था लेकिन इस बार दोगुनी ताकत के साथ चुनावी रणनीति तैयार की है।अटारी रोड शो के दौरान हुई घटना के बाद भीड़ का कहना था कि भगवंत मान पर पत्थर आकर लगा है। जिसके बाद 4-5 मिनट के लिए गाड़ी में वापस बैठ गए और फिर उन्होंने अपनी गाड़ी से बाहर निकलकर फूल दिखाया और बताया कि उन्हें फूल लगा है। जिसके बाद इस चर्चा पर विराम लग गया। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)