होम पाकिस्तानः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज, हमजा की अंतरिम जमानत 11 जून तक बढ़ी

समाचारविदेश Alert Star Digital Team Jun 4, 2022 11:29 PM

पाकिस्तानः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज, हमजा की अंतरिम जमानत 11 जून तक बढ़ी

पाकिस्तानः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज, हमजा की अंतरिम जमानत 11 जून तक बढ़ी

पाकिस्तानः मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शहबाज, हमजा की अंतरिम जमानत 11 जून तक बढ़ी

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और उनके बेटे पंजाब के मुख्यमंत्री हमजा शहबाज की अंतरिम जमानत को एक विशेष अदालत ने 11 जून तक के लिए संघीय जांच एजेंसी (एफआईए) द्वारा उनके खिलाफ दायर 16 अरब रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ा दिया। 

विशेष अदालत के पीठासीन न्यायाधीश एजाज हसन अवान ने सुलेमान शाहबाज और मामले में दो अन्य के लिए गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया, क्योंकि वे अदालत में मौजूद नहीं थे। बाद में इस मामले की सुनवाई 11 जून तक के लिए स्थगित कर दी गई। 

शनिवार को सुनवाई की शुरुआत में एफआईए ने अदालत को बताया कि एजेंसी प्रधानमंत्री शहबाज और मुख्यमंत्री हमजा को गिरफ्तार करना चाहती है। एफआईए के वकील ने तकर् दिया कि दोनों ‘जांच का हिस्सा नहीं थे।'  हमजा के वकील ने एफआईए के दावों को खारिज कर दिया, और इसके बजाय एजेंसी पर अदालत को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘दोनों जांच का हिस्सा थे।'

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)