होम राहुल गांधी से मिलेंगे कुलदीप बिश्नोई, माकन के लिए राज्यसभा का रास्ता होगा साफ !
राहुल गांधी से मिलेंगे कुलदीप बिश्नोई, माकन के लिए राज्यसभा का रास्ता होगा साफ !
राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस आलाकमान, पार्टी के दिग्गज विधायक तथा चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई को मनाने के लिए पूरी तरह से जुटी हुई है। अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील करने वाले कुलदीप बिश्नोई 8 या 9 जून को राहुल गांधी से मुलाकात कर सकते हैं। कुलदीप बिश्नोई की राहुल गांधी से मुलाकात की पुष्टि हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल ने की है। राहुल गांधी कुलदीप बिश्नोई को मिलवाने का समय फिक्स करवाने में सबसे बड़ा योगदान हरियाणा राज्यसभा चुनाव लड़ रहे कांग्रेस के उम्मीदवार अजय माकन का है।
अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की बात कह चुके बिश्नोई
हरियाणा में कांग्रेस की चौधर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को देने और उनके चहेते उदय भान को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से कुलदीप बिश्नोई के तेवर बदले बदले से नजर आ रहे हैं। बिश्नोई कभी ट्विटर पर तो कभी बयान के माध्यम से अपनी नाराजगी दिखा चुके हैं। कुलदीप बिश्नोई के ट्वीट या बयानों से ऐसा लगता है मानों वे बार-बर राहुल गांधी से मिलने के लिए उनके न्योते का इंतजार कर रहे हैं। कुलदीप बिश्नोई फिलहाल जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। मगर अंतरात्मा की आवाज पर मतदान करने की अपील करके उन्होंने राज्यसभा चुनावों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का काम अवश्य किया है।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।