होम सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jun 4, 2022 11:26 PM

सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र

सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र

सिंगल यूज प्लास्टिक खत्म करने के लिए केंद्र सरकार ने राज्यों को लिखा पत्र

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक बार इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक को चरणबद्ध तरीके से बंद करने तथा ‘‘स्वच्छ एवं हरित'' उद्देश्य के तहत पर्यावरण को बेहतर बनाने में योगदान देने के लिए परामर्श जारी किया है। विश्व पर्यावरण दिवस से एक दिन पहले जारी बयान में, केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय ने कहा कि राज्यों तथा केंद्रशासित प्रदेशों को देश को एकल उपयोग प्लास्टिक (एसयूपी) से मुक्त बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां करने को कहा गया है।

आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 के तहत प्लास्टिक-अपशिष्ट प्रबंधन, जिसमें एसयूपी का उन्मूलन शामिल है, पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बयान में कहा गया कि विश्व पर्यावरण दिवस और 30 जून तक एसयूपी पर भारत के प्रतिबद्ध प्रतिबंध को देखते हुए मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को इन प्रतिबद्धताओं को पूरा करने के लिए विभिन्न गतिविधियां शुरू करने के लिए एक विस्तृत परामर्श जारी किया गया है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)