होम 4 राज्यों के लिए भाजपा ने घोषित किए पर्यवेक्षक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Mar 14, 2022 10:11 PM

4 राज्यों के लिए भाजपा ने घोषित किए पर्यवेक्षक

4 राज्यों के लिए भाजपा ने घोषित किए पर्यवेक्षक

4 राज्यों के लिए भाजपा ने घोषित किए पर्यवेक्षक

हाल में ही उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आए हैं। इन 5 राज्यों में से 4 राज्यों में भाजपा ने एक बार फिर से सत्ता में वापसी की है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में एक बार फिर से सरकार बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। भाजपा ने इसके लिए पर्यवेक्षकों की घोषणा भी कर दी है। उत्तर प्रदेश में पर्यवेक्षक के तौर पर खुद गृह मंत्री अमित शाह जाएंगे। जबकि उनके साथ झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास होंगे। आपको बता दें कि चुनावी जीत के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद दिल्ली पहुंचे थे जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह और नितिन गडकरी से मुलाकात की थी।बात अगर उत्तराखंड के करें तो वहां भाजपा के लिए सबसे ज्यादा चुनौती है। उत्तराखंड में भाजपा ने तो चुनाव जबरदस्त तरीके से जीता है। लेकिन खुद पुष्कर सिंह धामी हर चुनाव हार गए हैं। आपको बता दें कि पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही भाजपा उत्तराखंड में चुनाव लड़ रही थी। उत्तराखंड में भाजपा को 70 में से 47 सीटें हासिल हुई है। भाजपा की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को उत्तराखंड का पर्यवेक्षक बनाया गया है। राजनाथ सिंह के साथ उत्तराखंड में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी भी सह- पर्यवेक्षक के तौर पर रहेंगे। मणिपुर में भी भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाती दिखाई दे रही है। मणिपुर में भाजपा ने 60 में से 31 सीटों पर जीत हासिल की है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)