होम वोविनैम चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2023 06:48 PM

वोविनैम चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल

वोविनैम चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल

वोविनैम चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रों ने जीते दो गोल्ड व एक सिल्वर मेडल

लखनऊ, 8 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चौक कैम्पस के प्रतिभाशाली छात्रों सैयद हुसैन अब्बास, अब्दुल मलिक खान एवं हमजा सिद्दीकी ने द्वितीय डिस्ट्रिक्ट वोविनैम चैम्पियनशिप में दो गोल्ड मेडल व एक सिल्वर मेडल अर्जित कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। इस चैम्पियनशिप में सैयद हुसैन अब्बास, अब्दुल मलिक खान ने गोल्ड मेडल जबकि हमजा सिद्दीकी ने सिल्वर मेडल अर्जित किया है। यह जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में चुने हुए छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा का जोरदार प्रदर्शन किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इन प्रतिभाशाली छात्रों ने अपनी खेल प्रतिभा, चुस्ती-फूर्ती, कौशल तथा दमखम के बलबूते तीन मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है। श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)