होम सरकारी योजना: वित्त मंत्री के इस ऐलान से झूम उठेंगे सीनियर सिटीजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2023 08:37 PM

सरकारी योजना: वित्त मंत्री के इस ऐलान से झूम उठेंगे सीनियर सिटीजन

सरकारी योजना: वित्त मंत्री के इस ऐलान से झूम उठेंगे सीनियर सिटीजन

सरकारी योजना: वित्त मंत्री के इस ऐलान से झूम उठेंगे सीनियर सिटीजन

केंद्र सरकार समय-समय पर कई ऐसी योजनाएं लेकर आती है जिससे आम जनता खुशी से झूम उठती है। हाल ही में वित्त मंत्री ने देश का आम बजट पेश किया था।

इस बजट में आम आदमी के ल‍िए कई ऐसे प्रावधान क‍िए गए हैं।

दरअसल, व‍ित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस साल के आम बजट में नई कर व्यवस्था (Tax Slab) के तहत इनकम टैक्‍स पेयर्स को राहत देने के साथ सीन‍ियर स‍िटीजन के ल‍िए भी जबरदस्‍त ऐलान क‍िया है। इस नई व्यवस्था के तहत वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SC SS) में निवेश की अधिकतम को बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दी गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले यह ल‍िमिट 15 लाख रुपये थी।मिलेगा ज्यादा ब्याज

बता दें सरकार की तरफ से 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के लिए इस योजना पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8 फीसदी कर द‍िया गया है। ऐसे में सीनियर सिटीजन्स के लिए एक बड़ी अच्छी खबर है। ऐसा इसलिए क्योंकि 1 जनवरी 2023 से पहले तक इस सरकारी योजना पर 7.6 प्रत‍िशत सालाना के ह‍िसाब से ब्याज मिलता था। अधिकतम निवेश सीमा बढ़ाने और सालाना ब्‍याज दर में इजाफा करने के लिहाज से देखें तो वरिष्ठ नागरिकों को ब्याज के रूप में हर महीने होने वाली कमाई पहले से दोगुनी हो जाएगी।योजना से होगा वरिष्ठ नागरिकों को मुनाफा

दरअसल, सरकार की तरफ से ‘वरिष्ठ नागरिक बचत योजना’ (SCSS) को देश के बुजुर्ग नागरिकों के लिए चलाया जाता है। इस योजना को शुरू करने का मकसद सेवानिवृत्त व्यक्तियों को वित्तीय मदद देना है। इस योजना के तहत वरिष्ठ नागरिक को हर महीने के ब्याज के रूप में पैसा म‍िलता है।हर महीने मिलेंगे 20 हजार रुपए

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पहले इस योजना में 15 लाख रुपये का न‍िवेश करने पर 7.6 प्रत‍िशत के ह‍िसाब से मैच्‍योर‍िटी के समय 20.70 लाख रुपये म‍िलता था। जो क‍ि सालाना के हिसाब से 1.14 लाख और मंथली साढ़े नौ हजार बनता है। जिसके बाद अब नए ऐलान के बाद न‍िवेश की सीमा और ब्‍याज दर बढ़ने पर 30 लाख रुपये जमा करने पर पांच साल की मैच्‍योर‍िटी पर 12 लाख रुपये ब्‍याज के साथ कुल 42 लाख रुपये म‍िलेगा। इसके हिसाब से यह सालाना के आधार पर 2.4 लाख और मंथली 20 हजार रुपये होता है। इसका मतलब पहले के साढ़े नौ हजार रुपये की तुलना में अब सीन‍ियर स‍िटीजन को 20 हजार म‍िल सकेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)