होम राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, गेहूं की बजाय म‍िलेगा आटा; देने होंगे इतने रुपये

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2023 08:34 PM

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, गेहूं की बजाय म‍िलेगा आटा; देने होंगे इतने रुपये

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, गेहूं की बजाय म‍िलेगा आटा; देने होंगे इतने रुपये

राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, गेहूं की बजाय म‍िलेगा आटा; देने होंगे इतने रुपये

अगर आपके पास भी राशन कार्ड है और आप सरकार की तरफ से संचाल‍ित की जा रही फ्री राशन योजना का फायदा उठा रहे हैं तो आपको इससे जुड़े अपडेट जरूर पता होने चाह‍िए.

सरकार की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त गेहूं और चावल मुहैया कराया जाता है. इसके तहत हर‍ियाणा सरकार की तरफ से बड़ा बदलाव क‍िया गया है. सरकार की तरफ से क‍िए गए बदलाव के बाद कुछ ज‍िलों में गरीबों को गेहूं की बजाय आटा द‍िया जाएगा. हालांक‍ि इसके ल‍िए उन्‍हें प्रत‍ि क‍िलो के ह‍िसाब से कुछ रुपये का भुगतान करना होगा.

आटा व‍ितर‍ित करने का आदेश द‍िया
हर‍ियाणा के सभी ज‍िलों में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत निशुल्क गेहूं दिया जाता है. लेकिन सरकार ने करनाल, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और हिसार ज‍िलों का चयन गेहूं की बजाय आटा देने के लिए क‍िया है. इन पांचों ही ज‍िलों में राशन कार्ड धारकों को गेहूं की बजाय आटा द‍िया जाएगा. जनवरी में इन पांचों जिलों के 3.35 लाख लोगों को आटा नहीं मिल सका. इसके बाद यह मामला मीड‍िया में छाया रहा. हरियाणा सरकार ने 3 रुपये किलो की पिसाई की लागत लेकर गरीबों को आटा व‍ितर‍ित करने का आदेश द‍िया है.

एक कार्ड पर 35 किलो अनाज
पांचों ज‍िले में करीब 8.354 लाख राशन कार्ड धारक हैं. नए न‍ियम के अनुसार पर‍िवार के लोगों के आधार पर राशन कार्डधारकों को आटे का वितरण शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा कार्ड धारकों को चीनी और चावल पहले की ही तरह म‍िलता रहेगा. अंत्योदय अन्‍न योजना के कार्डधारकों को 35 किलो प्रतिकार्ड के ह‍िसाब से और बीपीएल को 5 किलो प्रति यूनिट के ह‍िसाब से आटा दिया जा रहा है. राशन कार्ड धारकों से तीन रुपये प्रति किलो की दर से आटे की पिसाई ली जा रही है. इसके अलावा प्रति राशन कार्ड एक किलो चीनी दी जाती है, ज‍िसकी एवज में 13.50 रुपये ल‍िये जाते हैं.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)