होम इन लोगों को फिर मिल सकती है कोरोना के कारण बंद हुई रेल किराए में छूट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 7, 2023 08:40 PM

इन लोगों को फिर मिल सकती है कोरोना के कारण बंद हुई रेल किराए में छूट

इन लोगों को फिर मिल सकती है कोरोना के कारण बंद हुई रेल किराए में छूट

इन लोगों को फिर मिल सकती है कोरोना के कारण बंद हुई रेल किराए में छूट

कोरोना महामारी के दौरान खराब वित्तीय हालत को देखते हुए रेलवे ने तीन श्रेणियों को छोड़कर सभी किराए में रियायत ( Railway fare concession ) बंद कर दी थी. राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए Ashwini Vaishnav Railway Minister ने कहा कि Railway जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है.

 

नई दिल्ली : भारतीय रेलवे किराए में वरिष्ठ नागरिकों को मिलने वाली छूट, जल्द ही बहाल कर सकती है. दरअसल कोविड महामारी के दौरान खराब वित्तीय हालत को देखते हुए रेलवे ने तीन श्रेणियों को छोड़कर सभी के किराए में रियायत ( Railways fare concession ) बंद कर दी थी, इनमें वरिष्ठ नागरिक भी हैं. महामारी से पहले 60 साल से ज्यादा उम्र के नागरिकों को 50 फीसदी की छूट मिलती थी. अब COVID 19 का खतरा कम होने और देश में अन्य सभी तरह की गतिविधियों के पूरी तरह सामान्य होने के बाद भी वरिष्ठ नागरिकों को ये राहत बहाल Senior citizens concession नहीं की गई.

इस बीच केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ( Union Railway Minister Ashwini Vaishnav ) ने राज्य सभा में एक लिखित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि रेलवे जल्द ही सीनियर सिटीजन को मिलने वाली छूट को बहाल कर सकता है. Union Railway Minister Ashwini Vaishnav ने राज्यसभा को बताया कि Indian Railway ने 2019-20 में यात्री टिकटों पर 59837 करोड़ रुपये की सब्सिडी दी, जो यात्रा करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के लिए लगभग 53 फीसदी की औसत रियायत है.

Railway Board ने बताया कि वो वरिष्ठ नागरिकों के किराए में रियायत देने का प्लान बना रहा है. रेलवे इस मामले पर अभी विचार कर रहा है, लेकिन इसके नियमों में कुछ बदलाव कर सकता है. फिलहाल इसके लिए स्थायी समिति इस पर विचार कर रही है. वरिष्ठ नागरिकों को कम से कम स्लीपर और 3 एसी रियायत की समीक्षा करने की सलाह दी है. वहीं संसदीय पैनल ने भी सिफारिश की है कि सीनियर सिटीजन को रेलवे टिकट पर छूट बहाल की जानी चाहिए.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)