होम ‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित होंगी CMS गोमती नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 8, 2023 06:42 PM

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित होंगी CMS गोमती नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित होंगी CMS गोमती नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड’ से सम्मानित होंगी CMS गोमती नगर की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त

लखनऊ, 8 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त एवं शिक्षिका श्रीमती समीना जहीर को शैक्षिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में आयोजित 9वें जीईएसएस लीडरशिप अवार्ड समारोह में सम्मानित किया जायेगा। श्रीमती आभा अनन्त को यह सम्मान भारत सरकार के विदेश व शिक्षा राज्यमंत्री डा. राजकुमार रंजन सिंह प्रदान करेंगे। ‘थिंग यूनीक इन्फोमीडिया’ के तत्वावधान में इस प्रतिष्ठित सम्मान हेतु प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त एवं शिक्षिका श्रीमती समीना जहीर को अखिल भारतीय स्तर पर चयनित किया जाना लखनऊ ही नहीं अपितु प्रदेश के लिए गौरव की बात है। श्रीमती अनन्त समग्रता से परिपूर्ण उद्देश्यपूर्ण शिक्षा पद्धति के विकास में महती भूमिका निभा रही हैं जबकि श्रीमती जहीर ने शिक्षण पद्धति में सृजनात्मकता व नवीनता को अपनाकर ‘टीचिंग-लर्निंग’ के उच्चस्तरीय मानक स्थापित किये हैं। इस सम्मान समारोह में श्रीमती आभा अनन्त को ‘मोस्ट इफेक्टिव प्रिंसिपल अवार्ड’ एवं श्रीमती समीना जहीर को ‘मोस्ट एक्टिव टीचर अवार्ड’ से नवाजा जायेगा। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु श्रीमती अनन्त व श्रीमती जहीर को हार्दिक बधाई है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)