होम बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स हेतु इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र चयनित

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 4, 2023 06:58 PM

बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स हेतु इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र चयनित

बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स हेतु इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र चयनित

बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स हेतु इंग्लैण्ड के चार विश्वविद्यालयों में सी.एम.एस. छात्र चयनित

लखनऊ, 4 फरवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कैम्ब्रिज सेक्शन के मेधावी छात्र असद उस्मान ने बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स हेतु इंग्लैण्ड के चार प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। असद को इंग्लैण्ड की यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन, यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ ईस्ट एंग्लिया, यूनिवर्सिटी ऑफ लीसेस्टर द्वारा उच्चशिक्षा का आमन्त्रण दिया गया है। सी.एम.एस. का यह मेधावी छात्र अब अपनी पसंद के विश्वविद्यालय में बिजनेस एण्ड मैनेजमेन्ट कोर्स में उच्चशिक्षा प्राप्त करेगा। असद ने अपनी सफलता का सम्पूर्ण श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस वर्ष भी सी.एम.एस. छात्र रिकार्ड संख्या में विदेश के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का गौरव बढ़ायेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)