होम जयशंकर ने कंबोडियन लेफ्टिनेंट जनरल से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2023 09:05 PM

जयशंकर ने कंबोडियन लेफ्टिनेंट जनरल से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

जयशंकर ने कंबोडियन लेफ्टिनेंट जनरल से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

 जयशंकर ने कंबोडियन लेफ्टिनेंट जनरल से की मुलाकात, द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर बनी सहमति

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शुक्रवार को नई दिल्ली में कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट (Hun Manet) से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
मैनेट रॉयल कंबोडियन आर्मी के कमांडर भी हैं।
जयशंकर ने ट्वीट किया, आज दोपहर कंबोडिया के लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट से मिलकर खुशी हुई। भू-राजनीतिक स्थिति और क्षेत्रीय चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान किया। दोनों स्वतंत्र विचारधारा वाले देशों ने घनिष्ठ सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमत हुए। जयशंकर के मुताबिक, बैठक में रक्षा, सुरक्षा, कनेक्टिविटी और डिजिटल डिलीवरी में संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। वहीं, मैनेट के नेतृत्व में कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात की। धनखड़ ने शुक्रवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के निमंत्रण पर भारत की यात्रा पर कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल
बता दें, सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे के निमंत्रण पर मैनेट के नेतृत्व में कंबोडियाई प्रतिनिधिमंडल भारत की तीन दिवसीय यात्रा पर है। कंबोडिया की राजधानी नोमपेन्ह में भारतीय दूतावास ने गुरुवार को ट्वीट किया कि लेफ्टिनेंट जनरल हुन मैनेट के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल 2-4 फरवरी 2023 तक भारत के दौरे पर रहेगा। कंबोडिया में भारतीय राजनयिक रिछपाल सिंह ने नोमपेन्ह हवाई अड्डे पर प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की और एक सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।

नवंबर 2022 में भारत और कंबोडिया ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू करने का फैसला किया थाा। कंबोडिया में भारतीय राजदूत देवयानी खोब्रागडे ने कहा था, हम भारत और कंबोडिया के बीच सीधा हवाई संपर्क शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं, जो पर्यटन को बढ़ावा देगा। जब सीधी उड़ानें होंगी, तो लोग आकर अंगकोर वाट देखना पसंद करेंगे और कंबोडिया के लोग बुद्ध की भूमि देखना पसंद करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)