होम अब सरकार बेचेगी आटा, नाम होगा भारत आटा, मार्केट से इतनी सस्ती कीमत पर खरीद सकेंगे आप

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2023 08:55 PM

अब सरकार बेचेगी आटा, नाम होगा "भारत आटा", मार्केट से इतनी सस्ती कीमत पर खरीद सकेंगे आप

अब सरकार बेचेगी आटा, नाम होगा "भारत आटा", मार्केट से इतनी सस्ती कीमत पर खरीद सकेंगे आप

अब सरकार बेचेगी आटा, नाम होगा भारत आटा, मार्केट से इतनी सस्ती कीमत पर खरीद सकेंगे आप

यदि बाजार में आटे के बढ़ते दाम आपका घरेलू बजट बिगाड़ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए है. केंद्र सरकार आपके लिए भारत आटा ला रही है, जो आपको महज 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम के दाम पर मिल सकता है.

वह भी कहीं और नहीं बल्कि आपके घर के बाहर सरकार की मोबाइल वैन पर. यह आटा केंद्र सरकार की ओपन मार्केट सेल स्कीम के जरिए उपलब्ध कराया जा रहा है.

Government’s New India Atta: दरअसल केंद्र सरकार ने ओपन मार्केट सेल स्कीम के तहत फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के स्टोर्स से महज 23.50 रुपये प्रति किलोग्राम की सस्ती दर पर गेहूं बाजार में उपलब्ध कराया है. इसके तहत केंद्रीय भंडार नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया और नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को करीब 30 लाख मीट्रिक टन गेहूं उपलब्ध कराया गया है. इन संस्थानों को इस गेहूं को आटे में बदलकर 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से कंज्यूमर्स को उपलब्ध कराना है. ये आटा इन संस्थानों के विभिन्न रिटेल आउटलेट्स और मोबाइल वैन्स के जरिये उपलब्ध कराया जाएगा..

Government’s New India Atta: इस आटे को ‘भारत आटा’ नाम दिया गया है. हालांकि संस्थान अपनी सुविधा के हिसाब से कोई दूसरा नाम भी चुन सकते हैं. केंद्रीय भंडार के आउटलेट्स पर यह आटा बृहस्पतिवार से 29.50 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलना शुरू हो गया, जबकि नैफेड और एनसीसीएफ इसी दाम पर अपनी सप्लाई 6 फरवरी से शुरू करेंगे. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को इस योजना की समीक्षा भी की.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)