होम राज्यसभा में अब आखिरी पंक्ति पर बैठेंगे पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह,

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Feb 3, 2023 08:47 PM

राज्यसभा में अब आखिरी पंक्ति पर बैठेंगे पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह,

राज्यसभा में अब आखिरी पंक्ति पर बैठेंगे पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह,

राज्यसभा में अब आखिरी पंक्ति पर बैठेंगे पूर्व PM डॉ मनमोहन सिंह,

कांग्रेस के वरिष्ठतम नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह राज्यसभा के सदस्य हैं। राज्यसभा में उनके सीटिंग अरेंजमेंट पर बड़ा बदलाव हुआ हैं।पहले मनमोहन सिंह जहाँ फ्रंट रो में बैठते थे तो वही अब उन्हें आखिरी कतार में बिठाया जाएगा। हालांकि इसके पीछे की वजह राजनीतिक नहीं हैं बल्कि उनके स्वास्थ्य को देखते हुए यह निर्णय लिया गया हैं। अब मनमोहन सिंह की सीट पर पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम बैठेंगे।इस बारे में बताया गया की महमोहन सिंह का स्वास्थ्य लम्बे समय से खराब चल रहा हैं। वह सदन व्हीलचेयर पर आते हैं। इतना ही नहीं बल्कि सदन की करवाई के दौरान भी वह व्हीलचेयर पर ही रहते हैं। राज्यसभा के पहले कतार पर व्हीलचेयर रखने की व्यवस्था फिलहाल नहीं हैं। ऐसे में निर्णय लिया गया हैं की उन्हें आखिरी कतार में बिठाया जाएगा। यहाँ भी वे व्हीलचेयर पर ही होंगे ताकि उन्हें किसी तरह की समस्या ना आये। बता दे की संसद के परम्परा के अनुसार कुछ वरिष्ठ सदस्यों, पूर्व प्रधामंत्रियों, संसदीय दलों के योग्य नेताओं और पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों को संसद में फ्रंट रो पर जगह दी जाती रही हैं। इसी के तहत डॉ मनमोहन सिंह की जगह सदन में आगे की ओर थी। लेकिन खराब स्वस्थ्य के चलते उनकी बैठक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)