होम लोकसभा चुनाव के मद्देनजर UP में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान किया शुरू

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2023 10:14 PM

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर UP में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान किया शुरू

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर UP में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान किया शुरू

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर UP में कांग्रेस ने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान किया शुरू

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद पार्टी ने अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्‍तर प्रदेश में ग्रामीण स्‍तर तक अपनी पकड़ मजबूत करने और पहुंच बनाने के लिए ''हाथ से हाथ जोड़ो'' अभियान शुरू किया है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस महासचिव और उप्र की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा कार्यक्रम के लिए फरवरी माह में राज्य का दौरा कर सकती हैं। पार्टी सूत्रों ने बताया कि 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान का उद्देश्य जमीनी स्तर पर लोगों को केंद्र सरकार की विफलताओं से अवगत कराना है। राहुल गांधी द्वारा 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान अपने अनुभव साझा करने वाले एक पत्र के साथ, कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का लक्ष्य अगले दो महीने की अवधि के दौरान पूरे राज्य में लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क करने के लिए तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक प्रचार करना है।
PunjabKesari
उप्र कांग्रेस के प्रवक्‍ता अशोक सिंह ने बताया, ‘‘गणतंत्र दिवस से शुरू इस अभियान का उद्देश्य लोगों को समाज में देखी जा रही नफरत और उप्र की मौजूदा स्थिति से अवगत कराना है। हमने किसानों की आत्महत्या, युवाओं के साथ विश्वासघात और कैसे उनके सपनों को केंद्र और राज्य सरकारों ने तोड़ा है, जैसे मुद्दों पर सरकार के खिलाफ ‘चार्जशीट' में कुछ तथ्य प्रस्तुत किए हैं।'' उन्होंने कहा कि इस अभियान के लिए राज्य के सभी 849 प्रखंडों के प्रभारियों को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर जनता से संवाद करेंगे। सिंह ने कहा, "अब हम 'हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा' अभियान के माध्यम से लोगों के कल्याण के मुद्दों पर जनता के पास जाएंगे, जिसमें पूर्व सांसद, विधायक, एमएलसी सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और क्षेत्रीय अध्यक्ष और उप्र कांग्रेस के अध्यक्ष भी शामिल होंगे।" 
PunjabKesari
सिंह ने कहा कि गांवों में चौपाल और सभा आयोजित कर देश और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस अभियान के प्रभारी हरियाणा से राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा एक दो दिन में इसका जायजा लेने लखनऊ आएंगे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिये कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नसीमुद्दीन सिद्दीकी के मुताबिक कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी प्रांतीय अध्यक्षों ने विस्तार से चर्चा की है। सिद्दीकी ने कहा कि उप्र के 75 जिलों में पूर्व मंत्रियों, सांसदों, विधायकों को जिला समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है और लोगों को इस दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का पत्र सौंपा जाएगा। गांधी के इस पत्र में उनकी कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा के दौरान के "मीठे और खट्टे" अनुभव के साथ-साथ देश और राज्य में बेरोजगारी, महंगाई और भाजपा सरकार के कथित अत्याचारों का भी जिक्र होगा। सिद्दीकी ने कहा कि गांव-गांव में चौपाल लगाकर जनता से चर्चा की जाएगी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)