होम ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 10 पुरस्कार मिले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2023 07:28 PM

‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 10 पुरस्कार मिले

‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सी.एम.एस. को सर्वाधिक 10 पुरस्कार मिले

‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सी.एम.एस.  को सर्वाधिक 10 पुरस्कार मिले

लखनऊ, 29 जनवरी। गणतन्त्र दिवस परेड में प्रदर्शित विभिन्न कार्यक्रमों में शानदार प्रदर्शन हेतु सिटी मोन्टेसरी स्कूल को आज यहाँ पुलिस लाइन, लखनऊ में आयोजित ‘बीटिंग द रिट्रीट’ समारोह में सर्वाधिक 10 पुरस्कारों से पुरष्कृत कर सम्मानित किया गया। राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल ने सी.एम.एस. द्वारा ‘सर्वधर्म समभाव’ की भावना पर प्रदर्शित अनूठी झाँकी ‘ईश्वर, अल्लाह, वाहे गुरू, चाहे कहो श्री राम, मालिक सबका एक है, अलग-अलग हैं नाम’ को ‘चल वैजयन्ती’ पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। पुरस्कार सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने प्राप्त किया। इसके अलावा, सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के फ्लैग मार्च (बालक) को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है, तो वहीं दूसरी ओर सी.एम.एस. राजाजीपुरम (प्रथम कैम्पस) की नृत्य प्रस्तुति ‘स्वर्णिम भारत’ को प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया है। इसी प्रकार, सी.एम.एस. महानगर कैम्पस की नृत्य प्रस्तुति ‘नया समर्थ भारत’ को द्वितीय पुरस्कार, सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा प्रस्तुत ड्रिल ‘तिरंगा लहरायेंगे हम’ को द्वितीय पुरस्कार, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के छात्रों द्वारा ब्रास बैण्ड प्रस्तुति को ‘द्वितीय पुरस्कार’, सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस द्वारा पाइप बैण्ड प्रस्तुति को ‘द्वितीय पुरस्कार’, सी.एम.एस. गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) की बालिका परेड को तृतीय पुरस्कार, सी.एम.एस. चौक कैम्पस की ड्रिल ‘भारत की शान तिरंगा’ को तृतीय पुरस्कार एवं सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) द्वारा बैग पाइप बैण्ड प्रस्तुति को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया है। गणतन्त्र दिवस परिसमाप्ति समारोह ‘बीटिंग द रिट्रीट’ के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता में सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस उपलब्धि हेतु सभी प्रधानाचार्याओं, छात्रों व शिक्षकों को बधाई दी है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)