होम अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग ‘आई.एस.सी.एल.-2023’ का तीसरे दिन हुए जोरदार मुकाबले

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2023 07:24 PM

अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग ‘आई.एस.सी.एल.-2023’ का तीसरे दिन हुए जोरदार मुकाबले

अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग ‘आई.एस.सी.एल.-2023’ का तीसरे दिन हुए जोरदार मुकाबले

अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट प्रीमियर लीग ‘आई.एस.सी.एल.-2023’ का तीसरे दिन हुए जोरदार मुकाबले

लखनऊ, 29 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस द्वारा आयोजित किये जा रहे अन्तर्राष्ट्रीय स्कूल क्रिकेट लीग ‘आई.एस.सी.एल.-2023’ के तीसरे दिन आज देश-विदेश से पधारे बाल क्रिकेटरों का हुनर देख दर्शक रोमांचित हो गये। आई.एस.सी.एल.-2023 के तीसरे दिन आज दक्षिण अफ्रीका, जिम्बाब्वे, श्रीलंका, नेपाल, ओमान एवं भारत के विभिन्न प्रान्तों से पधारी क्रिकेट टीमों ने अपने शानदार खेल से किक्रेट प्रेमियों का भरपूर मनोरंजन किया । आई.एस.सी.एल.-2023 के अन्तर्गत आज सी.एम.एस. कानपुर रोड स्टेडियम, मल्टी एक्टिविटी सेंटर एवं पार्थ रिपब्लिक मैदान पर तीन-तीन मैच समेत कुल 9 मैच खेले गये।इस अन्तर्राष्ट्रीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अन्तर्गत सी.एम.एस. कानपुर रोड स्टेडियम में तीसरे दिन का पहला मैच आचार्य विद्यालय स्कूल, हैदराबाद एवं सिटी मोन्टेसरी स्कूल के बीच खेला गया। ए.वी.एस. हैदराबाद ने पहले खेलते हुए 20 ओवरों में 126 रन बनाये,  जवाब में सी.एम.एस. ने 19.4 ओवरों में 130 रन बनाकर 3 विकेट से मैच जीत लिया।  सी.एम.एस. टीम के हर्ष वी. सिंह को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

            मल्टी एक्टिविटी सेंटर में पहला मैच इण्डियन स्कूल, मस्कट, ओमान व लिटिल एन्जिल्स स्कूल, हरियाणा के के बीच खेला गया। टास हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओमान की टीम 16 ओवरों में मात्र 66 रन बनाकर आउट हो गयी जबकि लिटिल एन्जिल्स स्कूल ने मात्र 5.4 ओवरों में 72 रन बनाकर 9 विकेट से मैच जीत लिया। इसी प्रकार, पर्थ रिपब्लिक मैदान पर खेले गये दिन के पहले मैच में बाल भवन पब्लिक स्कूल, नई दिल्ली ने गेटवे कालेज, कोलम्बो, श्रीलंका को 10 विकेट से मात दी। इसके अलावा आज दिन-रात्रि के मुकाबले सहित 6 और मैच खेले गये जिनमें देश-विदेश के बाल क्रिकेटरों ने अपने हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)