होम बहुप्रतिक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सपा ने किया ऐलान, अखिलेश अध्यक्ष तो शिवपाल व स्वामी बने राष्ट्रीय महासचिव

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 29, 2023 10:13 PM

बहुप्रतिक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सपा ने किया ऐलान, अखिलेश अध्यक्ष तो शिवपाल व स्वामी बने राष्ट्रीय महासचिव

बहुप्रतिक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सपा ने किया ऐलान, अखिलेश अध्यक्ष तो शिवपाल व स्वामी बने राष्ट्रीय महासचिव

बहुप्रतिक्षित राष्ट्रीय कार्यकारिणी का सपा ने किया ऐलान, अखिलेश अध्यक्ष तो शिवपाल व स्वामी बने राष्ट्रीय महासचिव

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में मिली हार के बाद जुलाई महिने में अखिलेश याादव ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। जिसके बाद उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने 29 सितंबर को राष्ट्रीय अधिवेशन कर अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को एक बार फिर से समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना था। जिसके बाद से ही लोग सपा के नई राष्ट्रीय टीम का इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद सपा ने आज अपने नई राष्ट्रीय टीम का ऐलान कर दिया हैं। इस ऐलान में सबसे ज्यादा चौंकाने वाले नाम शिवपाल सिंह यादव व स्वामी प्रसाद मौर्य का हैं। इन दोनों नेताओं को राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया हैं। 
अखिलेश अधयक्ष तो किरणमयनंदा बने उपाध्यक्ष
सपा के नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अखिलेश यादव को पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष तो किरणमय नंदा को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया हैं। वहीं रामगोपाल सिंह यादव को  प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया हैं। आपको बता दें कि इस लिस्ट को जारी करने से पहले सपा ने 52 प्रवक्ताओं की लिस्ट जारी किया था। 
14 लोग बने राष्ट्रीय महासचिव
मोहम्मद आज़म खां,  शिवपाल सिंह यादव, रवि प्रकाश वर्मा,  बलराम यादव, स्वामी प्रसाद मौर्या, विशम्भर प्रसाद निषाद, अवधेश प्रसाद, इन्द्रजीत सरोज, रामजीलाल सुमन, लालजी वर्मा, रामअचल राजभर,  जो एण्टोनी,  हरेन्द्र मलिक, नीरज चौधरी, को पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव बनाया हैं। वहीं सुदीप रंजन सेन को पार्टी ने अपना राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष बनाया हैं।
19 लोग बने राष्ट्रीय सचिव
सपा ने इस बार अपने राष्ट्रीय कार्यकारिणी में  डा० मधु गुप्ता, कमाल अख्तर, राजेन्द्र चौधरी, राजीव राय, रामबक्श वर्मा, अभिषेक मिश्रा, 
जावेद आब्दी, रमेश प्रजापति,  पी०एन० चौहान, आकिल मुर्तजा, अखिलेश कटियार, रामआसरे विश्वकर्मा, तारकेश्वर मिश्रा, हाजी इरफान अंसारी, राजाराम पाल,  त्रिभुवन दत्त, राममूर्ति वर्मा, वीरपाल यादव, दयाराम पाल को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव बनाया गया हैं। 
20 सदस्य तो 5 विशेष आमंत्रीत सदस्य बने
जया बच्चन, राम गोविंद चौधरी, अबू आसिम आजमी, चन्द्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, अरविन्द कुमार सिंह, डा0 मुकेश वर्मा,  ऊषा वर्मा, लीलावती कुशवाहा,  राजेश कुशवाहा, रामदुलार राजभर, संजय विद्यार्थी, ओ० पी० यादव, पवन पाण्डेय, उज्जवल रमण सिंह, संजय लाठर,  राज कुमार मिश्रा, डा० रमेश तोमर, धर्मेन्द्र यादव,  अक्षय यादव,  तेज प्रताप यादव सदस्य बने हैं। वहीं अल्ताफ अंसारी, किसान सिंह सैंथवार, व्यास जी गौड़, मौलाना इकबाल कादरी को पार्टी ने विशेष आमंत्रीत सदस्य बनाया हैं। 
 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)