होम ना टाइमिंग, ना इश्यू प्राइस बदलेगा, FPO पर अडानी ग्रुप ने यूं किया रिएक्ट
ना टाइमिंग, ना इश्यू प्राइस बदलेगा, FPO पर अडानी ग्रुप ने यूं किया रिएक्ट
गौतम अडानी की अगुवाई वाले समूह ने अपनी फॉलो-अन पब्लिक ऑफर FPO के तहत निर्धारित कीमतों या बिक्री की तारीखों में किसी तरह के बदलाव की संभावना से इनकार कर दिया है। दरअसल, अमेरिकी फाइनेंशियल रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी एंटरप्राइजेज समेत समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है।
इस वजह से FPO के इश्यू प्राइस में बदलाव का अनुमान लगाया जा रहा है।
क्या कहा कंपनी ने: समूह के प्रवक्ता ने कहा-अडानी एंटरप्राइजेज का FPO निर्धारित समय और घोषित इश्यू प्राइस के अनुसार चल रहा है। इश्यू प्राइस के कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। प्रवक्ता ने आगे कहा कि बैंकरों और निवेशकों सहित हमारे सभी हितधारकों को एफपीओ पर पूरा भरोसा है। हम एफपीओ की सफलता को लेकर बेहद आश्वस्त हैं।
अडानी समूह ने कहा कि हिंडनबर्ग की रिपोर्ट दुर्भावनापूर्ण और फर्जी है और उसके FPO को नाकाम करने के इरादे से लाई गई है। अडानी समूह की प्रमुख कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के FPO को शुक्रवार को आवेदन के पहले दिन केवल एक प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला था। यह एफपीओ 31 जनवरी को बंद होगा।
शेयर बाजार बीएसई पर उपलब्ध सूचना के अनुसार अडानी एंटरप्राइजेज के एफपीओ के पहले दिन 4.55 करोड़ शेयर के बदले केवल 4.7 लाख शेयरों के लिए ही बोली आई। कंपनी ने एफपीओ के लिये कीमत दायरा 3,112 से 3,276 रुपये प्रति शेयर रखा हुआ है। हालांकि शुक्रवार को इसका शेयर बीएसई में 2,762.15 रुपये के भाव पर बंद हुआ।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।