होम दिल्ली को सुंदर बनाने का प्लान, ई-स्कूटर से सफर होगा आसान

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2023 10:15 PM

दिल्ली को सुंदर बनाने का प्लान, ई-स्कूटर से सफर होगा आसान

दिल्ली को सुंदर बनाने का प्लान, ई-स्कूटर से सफर होगा आसान

दिल्ली को सुंदर बनाने का प्लान, ई-स्कूटर से सफर होगा आसान

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों को पॉजिटिव खबरें दी हैं। जी हां, केजरीवाल ने आज एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं आज आपको पॉजिटिव खबरें देने जा रहा हूं। केजरीवाल ने आगे कहा, मैं दिल्ली की सड़कों को बहुत सुंदर बनाना चाहता था।

अब इसके लिए पूरा प्लान बनकर तैयार हो गया है। उन्होंने कहा, दिल्ली में सड़कों और फुटपाथों की सफाई के लिए डीप स्क्रबिंग और मैकेनिकल स्वीपिंग का इस्तेमाल किया जाएगा।

दिल्ली को सुंदर बनाने के लिए प्लान
शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, दिल्ली की 1,400 किलोमीटर तक फैली PWD सड़कों की मरम्मत की जाएगी। फुटपाथों को एक हफ्ते में तीन बार साफ किया जाएगा। शहर को सुंदर बनाने के लिए 100 मैकेनाइज्ड रोड स्वीपर मशीन किराए पर ली जाएगी। वहीं दिल्ली की वो सड़के जो PWD की नहीं हैं उनके सफाई के लिए 250 मशीनें इस्तेमाल की जाएंगी।

कैमरे से रखी जाएगी निगरानी
सीएम केजरीवाल ने कहा, इस पूरे काम में लगभग 10,000 किलोलीटर पानी की आवश्यकता होगी। ये पानी दिल्ली जल बोर्ड के सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से प्राप्त किए जाएंगे। दिल्ली सरकार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण भी करेगी। केजरीवाल ने आगे कहा, ये सभी योजनाएं तभी काम करेंगी जब सख्त निगरानी होगी। इसके लिए कैमरे का इस्तेमाल किया जाएगा। कैमरे से पूरे सिस्टम पर निगरानी रखी जाएगी।

1500 ई-स्कूटर
प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, इसके लिए पहले साल में 4,500 करोड़ रुपए खर्च होने की संभावना है। लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए दिल्ली सरकार द्वारका में एक पायलट परियोजना शुरू करने जा रही है। इसमें द्वारका के 250 जगहों पर लगभग 1,500 ई-स्कूटर तैनात किए जाएंगे। इस स्कूटर की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटा होगी। यात्रा करने के लिए इस स्कूटर को खुद ही चलाना होगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)