होम प्रदेश सरकार द्वारा सभी बोर्डो के 1698 छात्र सम्मानित जिनमें सर्वाधिक 17 छात्र सी.एम.एस. के

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 28, 2023 08:02 PM

प्रदेश सरकार द्वारा सभी बोर्डो के 1698 छात्र सम्मानित जिनमें सर्वाधिक 17 छात्र सी.एम.एस. के

प्रदेश सरकार द्वारा सभी बोर्डो के 1698 छात्र सम्मानित जिनमें सर्वाधिक 17 छात्र सी.एम.एस. के

प्रदेश सरकार द्वारा सभी बोर्डो के 1698 छात्र सम्मानित जिनमें सर्वाधिक 17 छात्र सी.एम.एस. के

लखनऊ, 28 जनवरी: प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश के सभी बोर्डो के 1698 टॉपर छात्रों को पुरष्कृत कर सम्मानित किया है। लखनऊ में मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा कैप्टन मनोज कुमार पांडेय सैनिक स्कूल में आयोजित ‘मेधावी सम्मान समारोह’ में सभी शिक्षा बोर्ड के लखनऊ के कुल 149 टॉपर छात्रों को सम्मानित किया। इन 149 टॉपर छात्रों में से 24 छात्र आई.सी.एस.ई व आई.एस.सी. बोर्ड के हैं, जिनमें अकेले सी.एम.एस. के सर्वाधिक 17 मेधावी छात्रों को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित होने वाले सी.एम.एस. के 17 मेधावी छात्रों में आई.एस.सी. (कक्षा-12) के 9 छात्र आकाश श्रीवास्तव, आदित्य विष्णु झिवानिया, फहीम अहमद, सिमरन सिंह, आर्यन वर्मा, समर कुमार श्रीवास्तव, देविका सप्रा, मोहम्मद कैफ खान, ओजस्व सैगल एवं आई.सी.एस.ई (कक्षा-10) के 8 छात्र कनिष्का मित्तल, सरिया खान, राइना कौसर, क्षितिज नारायन, अर्चिता सिंह, शगुन सिंह, अदिति एवं अमोध अनन्त शामिल हैं, जिन्होंने बोर्ड परीक्षाओं में 99 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। इन टॉपर छात्रों को मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा एक लाख रूपये का नगद पुरस्कार, टेबलेट, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लिखित पुस्तक ‘एग्जाम वारियर्स’ व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन सभी छात्रों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि हेतु हार्दिक बधाई दी है। डा. गाँधी ने विद्यालय के कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का भी हार्दिक आभार व्यक्त किया, जिनके परिश्रम, लगन व संकल्प की बदौलत सी.एम.एस. छात्र शैक्षिक क्षेत्र में नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)