होम PAK सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2023 10:02 PM

PAK सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला

PAK सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला

PAK सुरक्षाबलों के काफिले पर बड़ा आतंकी हमला

पाकिस्तान (Pakistan) के अशांत बलूचिस्तान (Balochistan) प्रांत में ईरान से लगी सीमा पर बुधवार (18 जनवरी) को आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों के एक काफिले पर हमला किया, जिसमें चार पाकिस्तानी जवानों की मौत हो गई. पाकिस्तान का दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान प्रांत अफगानिस्तान और ईरान के साथ बॉर्डर शेयर करता है.

 

पाकिस्तान सेना की जनसंपर्क यूनिट इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस’ (ISPR) के मुताबिक, बलूचिस्तान के पंजगुर जिले में पाकिस्तान-ईरान बॉर्डर पर एक आतंकवादी गतिविधि के दौरान पाकिस्तान के सुरक्षाकर्मी मारे गए.

चुकाब सेक्टर में गोलीबारी

आतंकवादियों ने बॉर्डर के पास चुकाब सेक्टर में उस समय गोलीबारी की, जब जवान गश्त कर रहे थे. इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस ने कहा, "आतंकवादियों ने सीमा पर गश्त कर रहे सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाने के लिए ईरानी के सरजमीं का इस्तेमाल किया." इससे पहले प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच झड़पों के बाद ताफ्तान और पंजगुर की सीमा को बंद कर दिया गया है. हाल ही में 6 से 7 की संख्या में आतंकवादियों ने पुलिस स्टेशन पर हमला करके 3 पुलिस वालों को मौत के घाट उतार दिया था. इसमें एक डीएसपी की मौत भी हो गई थी.

पिछले महीने भी हुए हमले

ऐसी आतंकवाद के दो घटनाएं 2021 में हुई थी. पिछले साल दिसंबर में रिपोर्ट की गई दो घटनाओं के साथ पाकिस्तान को बलूचिस्तान के चमन एरिया में अफगानिस्तान के साथ अपनी सीमा पार करने पर भी इसी तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ा है. अफगान पक्ष की ओर से गोलीबारी की दोनों घटनाओं में कम से कम सात नागरिक और एक अफगान सैनिक मारे गए थे.

पिछले महीने भी पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान आर्मी और पाकिस्तान पुलिस पर लगातार हमले किए थे. इन हमलों के दौरान 6 पाकिस्तानी सैनिकों की जान चली गई थी और 15 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. इसके बलूचिस्तान के ही दूसरे एरिया में पाकिस्तानी सेना पर आतंकवादियों ने ग्रेनेड से हमला किया. इसमें एक पाक सैनिक की मौत हो गई.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)