होम गणतंत्र दिवस परेड के लिए VIP सीटों में कटौती, जनता के नाम होंगी 32,000 सीटें

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2023 09:47 PM

गणतंत्र दिवस परेड के लिए VIP सीटों में कटौती, जनता के नाम होंगी 32,000 सीटें

गणतंत्र दिवस परेड के लिए VIP सीटों में कटौती, जनता के नाम होंगी 32,000 सीटें

गणतंत्र दिवस परेड के लिए VIP सीटों में कटौती, जनता के नाम होंगी 32,000 सीटें

हर साल की तरह लोकतंत्र का त्योहार यानी गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारियां पूरे देश में जोरों-शोरों पर हैं। 74वें गणतंत्र दिवस समारोह को मनाने के लिए नए कार्यक्रमों की घोषणा की जा रही है।

साथ ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस की झांकियों के लिए खास तैयारियां जारी हैं। इस बीच सरकार ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए VIP सीटों में कटौती करने के साथ ही जनता के लिए भी सीटों की संख्या आवंटित कर दी है।

रक्षा सचिव गिरधर अरमाने ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में लोगों की भागीदारी को बढाने के लिए टिकटों की बक्रिी ऑनलाइन की जा रही है और बैठने की कुल क्षमता 45 हजार में से घटाकर 32 हजार सीटों तक सीमित की जा रही है। कोरोना से पहले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जाती थी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार वीआईपी लोगों के लिए आवंटित सीटों की संख्या में भी काफी कटौती की गई है।

देश के 74 वें गणतंत्र दिवस पर सप्ताह भर चलने वाले आयोजनों का महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी से आगाज होगा और ये 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्य तिथि यानी शहीद दिवस को संपन्न होंगे। रक्षा सचिव ने बताया कि सरकार के विजन के अनुरूप इस बार के गणतंत्र दिवस समारोह में जनभागीदारी को बढावा देते हुए लोगों को बड़ी संख्या में इन आयोजनों का हिस्सा बनाने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है।

सशस्त्र बल और अर्द्ध सैनिक बल दिखाएंगे जज्बा

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन कर्तव्य पथ पर होगा। यहां सशस्त्र बलों और अर्द्ध सैनिक बलों के मार्चिंग दस्ते अपने जोश व जज्बे से देश की सैन्य ताकत का प्रदर्शन करेंगे। राज्यों और विभागों की झांकियां तथा स्कूली बच्चों के नृत्य देश की विविध संस्कृति की छटा बिखरेंगे। गणतंत्र दिवस के बाद 29 जनवरी को विजय चौक पर बीटिंग द रीट्रीट समारोह का आयोजन किया जाएगा। वायु सेना के विमान कर्तव्य पथ पर फ्लाईपास्ट कर अपने जौहर दिखाएंगे। गौरतलब है कि पिछले साल राजपथ का नाम बदलकर कर्तव्य पथ किए जाने के बाद यह यहां पहला गणतंत्र दिवस समारोह होगा।

इस बार नए रंग में होगा गणतंत्र दिवस समारोह

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड सुबह साढे दस बजे शुरू होगी। करीब डेढ घंटे तक चलेगी। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में कई नई पहल शुरू की गई हैं जिनमें सैन्य टैटू और जनजातीय नृत्य उत्सव, वीर गाथा 2.0, वन्दे भारतम नृत्य प्रतियोगिता का दूसरा संस्करण, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर सशस्त्र बलों के बैंड की प्रस्तुति तथा अन्य कार्यक्रम शामिल हैं। इसके अलावा 26 से 31 जनवरी तक लाल किले पर राज्यों की भागीदारी से भारत पर्व का भी आयोजन किया जायेगा।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)