होम 2024 में कितना अहम होगा तीसरा मोर्चा? KCR के मंच पर दिखी झलक

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2023 09:35 PM

2024 में कितना अहम होगा तीसरा मोर्चा? KCR के मंच पर दिखी झलक

2024 में कितना अहम होगा तीसरा मोर्चा? KCR के मंच पर दिखी झलक

2024 में कितना अहम होगा तीसरा मोर्चा? KCR के मंच पर दिखी झलक

तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव (केसीआर) की नजरें आगामी लोकसभा चुनाव पर है. उन्होंने आज यानी बुधवार को अपनी पार्टी की पहली बैठक के साथ एक गैर-कांग्रेसी विपक्षी मोर्चा बनाने की दिशा में पहला कदम उठाया.

हैदराबाद के खम्मम शहर में भारत राष्ट्र समिति की बैठक में आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और केरल के मुख्यमंत्री, सीपीएम के पिनाराई विजयन, समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव और सीपीआई के डी राजा ने भाग लिया.

जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी, जो केसीआर के राष्ट्रीय राजनीति में आने का समर्थन कर रहे है. वो पंचरत्न रथ यात्रा (राज्यव्यापी दौरे) के कारण बैठक में शामिल नहीं हो सके.उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चारों मुख्यमंत्रियों के साथ मंच साझा करते हुए कहा, “कल बीजेपी की बैठक (राष्ट्रीय कार्यकारिणी) संपन्न हुई. उन्होंने खुद कहा कि 400 दिन बचे हैं. यह सरकार अपने दिन गिन रही है.” इसके बाद बीजेपी नहीं दिखेगी.

समाजवादी पार्टी सहित 21 विपक्षी दलों को किया गया आमंत्रित

बीआरएस की बैठक कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के ग्रैंड फिनाले से कुछ दिन पहले हो रही है, जिसके लिए उसने समाजवादी पार्टी सहित 21 विपक्षी दलों को आमंत्रित किया है.आपकों बता दें राव की रैली में शामिल होने वाले सभी दलों ने कांग्रेस यात्रा को छोड़ दिया था. अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के प्रति अपनी दुश्मनी साफ कर दी है. सीपीएम, हालांकि, इस साल होने वाले चुनावों के लिए सीट बंटवारे की व्यवस्था पर त्रिपुरा में कांग्रेस के साथ बातचीत कर रही है.

2019 में उठी गैर-कांग्रेसी मोर्चा बनाने की मांग

केरल के सीएम विजयन ने 2019 के आम चुनाव से पहले एक गैर-कांग्रेसी, गैर-भाजपा मोर्चे बनाने की बात कही थी.लेकिन यह विफल हो गया था, अधिकांश क्षेत्रीय नेताओं ने नैतिक समर्थन देना बंद कर दिया था. इस बात पर भी सवाल उठ रहे हैं कि क्या राव का ड्रीम फ्रंट इस बार साकार होगा ?राव के अलावा, कई नेताओं ने विपक्ष में प्रमुख स्थान लिए दावेदारी कर रहे है. अरविंद केजरीवाल ने अपनी राष्ट्रीय महत्वाकांक्षा पहले ही स्पष्ट कर चुके है. विपक्ष के प्रमुख नेताओं में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी भी हैं.

‘बिना कांग्रेस के बीजेपी के नहीं हरा सकते’

पिछले साल सितंबर में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राव ने मुलाकात की थी. तभी नीतिश कुमार ने कहा था कि कोई तीसरा मोर्चा नहीं होगा. नीतिश ने इंडियन नेशनल लोकदल द्वारा आयोजित एक रैली में कहा, “तीसरे मोर्चे का कोई सवाल ही नहीं है. एक ऐसा मोर्चा होना चाहिए जिसमें कांग्रेस शामिल हो. तभी हम 2024 में भाजपा को हरा सकते हैं.

‘अब तक कोई तीसरा मोर्चा सफल नहीं हुआ’

उन्होंने कहा था कि भाजपा या कांग्रेस के समर्थन के बिना अब तक कोई तीसरा मोर्चा सफल नहीं हुआ है. पूर्व प्रधानमंत्री वीपी सिंह के नेतृत्व वाली सरकार को बीजेपी का समर्थन हासिल था. उनके उत्तराधिकारियों – चंद्रशेखर, देवेगौड़ा और आईके गुजराल के नेतृत्व वाली सरकारों को कांग्रेस का समर्थन प्राप्त था.

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)