होम केसीआर के मंच से केजरीवाल ने दिए 2024 के चुनावों में बड़ी मोर्चेबंदी के संकेत

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 18, 2023 09:52 PM

केसीआर के मंच से केजरीवाल ने दिए 2024 के चुनावों में बड़ी मोर्चेबंदी के संकेत

केसीआर के मंच से केजरीवाल ने दिए 2024 के चुनावों में बड़ी मोर्चेबंदी के संकेत

केसीआर के मंच से केजरीवाल ने दिए 2024 के चुनावों में बड़ी मोर्चेबंदी के संकेत

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के मंच से 2024 के आम चुनावों को लेकर मोर्चेबंदी के संकेत दिए गए। भारत राष्ट्र समिति (BRS) की तेलंगाना के खम्मम शहर में हुई रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी. राजा और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने भाग लिया।

बीआरएस अध्यक्ष राव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 2024 के आम चुनावों को लेकर बड़ी बातें कही गई। साथ ही केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तीखे हमले किए गए।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को बेरोजगारी या बढ़ती महंगाई से पिस रही आम जनता की परवाह नहीं है। उनको केवल राज्यों में लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई गैर-भाजपा सरकारों को गिराने की फिक्र है। प्रधानमंत्री राज्यपालों के जरिए से दिल्ली, पंजाब, तमिलनाडु, केरल और तेलंगाना में सरकारों के कामकाज में बाधा पैदा करने की कोशिशें कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र राज्यपालों के जरिए गैरभाजपा शासित सरकारों के काम में अड़ंगा डालने का काम कर रहा है।

केजरीवाल ने कहा- देश को आजाद हुए काफी साल हो गए हैं। हमसे बाद में आजाद हुए मुल्क बहुत आगे चले गए लेकिन भारत अभी भी पीछे है इसकी वजह यह है कि हमारे देश की राजनीति बहुत खराब है। पहली बार इस देश के अंदर एक उम्मीद की किरण जागने लगी है। इस देश के कुछ मुख्यमंत्री एकसाथ आ रहे हैं। अखिलेश यादव जैसे कुछ नेता एकसाथ आ रहे हैं। सभी मिलकर अब देश के विकास की चर्चा कर रहे हैं। मैं बचपन से सुन रहा हूं कि केरल में स्कूल और अस्पताल बहुत अच्छे हैं। यदि केरल में ऐसा है तो बाकी देश में ऐसा क्यों नहीं हो सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि इसकी वजह यह है कि सारे नेता आपस में लड़ते रहते हैं। मुझे बेहद दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि तमिलनाडु का गवर्नर वहां की सरकार को तंग कर रहा है। तेलंगाना का गवर्नर यहां की सरकार को परेशान कर रहा है। दिल्ली का उपराज्यपाल मुझे तंग कर रहा है। असल में ये गवर्नर तंग नहीं कर रहे हैं। मोदी साहब तंग कर रहे हैं। गवर्नरों को दिल्ली से फोन आता है कि राज्यों के मुख्यमंत्रियों को काम मत करने दो। अड़चने लगाओ। मोदी साहब का फोन आता है कि केजरीवाल को काम मत करने दो...

दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि जिस देश का प्रधानमंत्री रात दिन बैठकर यह सोचता है कि मुझे अब इसको तंग करना है, तो वह मुल्क तरक्की कैसे करेगा। प्रधानमंत्री को युवाओं की बेरोजगारी से कोई लेना देना नहीं है। वह हमेशा यही सोचते रहते हैं कि मैं किस मुख्यमंत्री को तंग करूं। आज देश के आम आमदी को अपना परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। लेकिन पीएम को इससे कोई मतलब नहीं है। वह सोचते हैं कि आज मैं किसके एमएलए खरीदूं और किसकी सरकार गिराऊं। ऐसे देश तरक्की नहीं कर सकता है।

केजरीवाल ने कहा कि 2014 में देश की जनता ने भारी बहुमत से इनको जिताया। इन्हें लोगों ने दो दो बार जिताया लेकिन तीसरी बार देश बदलाव मांग रहा है। लोगों को अब पता चल गया है कि ये लोग देश को बदलने नहीं आए हैं। ये देश को बर्बाद करने आए हैं। ऐसे में देश के लोगों के सामने 2024 का चुनाव एक मौका है। अब 10 साल हो गए कितना इंतजार करेंगे। 2024 में सभी देशवासियों को मिलकर इन्हें उखाड़ फेंकना है। हमें 2024 के आम चुनाव में ऐसी सरकार लेकर आनी है जो बेरोजगारी और महंगाई के बारे में सोचे। केजरीवाल ने कहा कि यहां नए कलेक्ट्रेट का निर्माण एक चमत्कार है। यहां की सरकार लोगों की आंखों के इलाज के लिए जो योजना लाई है, वह बहुत सराहनीय है। जब हम दिल्ली जाएंगे तो इन कार्यक्रम को लागू करने पर विचार करेंगे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)