होम जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, ये है वजह

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2023 09:23 PM

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, ये है वजह

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, ये है वजह

जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से हुए बाहर, ये है वजह

श्रीलंका के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह फिटनेस कारणों की वजह से श्रीलंका के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे से बाहर हो गए हैं।

दिलचस्प बात ये है कि उन्हें पिछले सप्ताह ही वनडे स्क्वॉड में जगह दी गई थी। लेकिन बीसीसीआई उनके साथ 'जल्दबाजी' नहीं करना चाहता, इस वजह से उन्हें सीरीज से बाहर कर दिया गया है।

29 वर्षीय सितंबर के आखिर से टीम से बाहर हैं। स्ट्रेस फैक्चर की वजह से वह एशिया कप 2022 से बाहर हो गए थे। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में बुमराह की वापसी हुई थी, लेकिन एक बार फिर वह चोटिल हो गए, जिसके बाद वह टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे। भारतीय टीम को बुमराह की कमी इन टूर्नामेंट्स में खली। उन्हें 10 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए एकदिवसीय टीम में चुना गया था। लेकिन न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक वह अब इस सीरीज से भी बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड सीरीज में हो सकती है वापसी

बोर्ड ने कहा था कि बुमराह को चयनकर्ता समिति की सिफारिश पर टीम में शामिल कर लिया गया है, हालांकि अब बीसीसीआई ने एनसीए की सिफारिश के आधार पर उन्हें वनडे सीरीज में नहीं खिलाने का फैसला लिया है। यह निर्णय ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाली टेस्ट सीरीज और अक्टूबर में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सूत्रों के अनुसार बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जनवरी से शुरू होने वाली सीमित ओवर की सीरीज में खेल सकते हैं।

बुमराह पहले एकदिवसीय मैच के लिए गुवाहाटी नहीं पहुंचे हैं, हालांकि श्रीलंका टी20 सीरीज से बाहर रहने वाले रोहित शर्मा, लोकेश राहुल, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम में शामिल हो गए हैं।

तीन मैचों की सीरीज का पहला वनडे 10 जनवरी को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। कोलकाता का प्रतिष्ठित ईडन गार्डन 12 जनवरी को दूसरे मैच की मेजबानी करेगा और तीसरा वनडे 15 जनवरी को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

अब वनडे टीम इस प्रकार है

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (VC), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)