होम उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पत्र पर केजरीवाल का जवाब
उपराज्यपाल वीके सक्सेना के पत्र पर केजरीवाल का जवाब
दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखाकर आपसी बैठकों को फिर से शुरू करने की बात कही है। इस पत्र पर केजरीवाल का जवाब भी आ गया है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा- विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के लिए मुझे आमंत्रित करने को लेकर माननीय उपराज्यपाल का एक पत्र प्राप्त हुआ।
मैं निश्चित रूप से जल्द ही उनसे मिलूंगा। सनद रहे दिल्ली के उपराज्यपाल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच यह घटनाक्रम ऐसे वक्त में सामने आया है जब एमसीडी में एल्डरमैन के मनोनयन को लेकर तनातनी का माहौल है।
केजरीवाल ने उपराज्यपाल को भेजे अपने जवाब में कहा है कि आपने अपने पत्र की शुरुआत में व्यंग्यात्मक रूप से कहा है कि शहर की प्रशासनिक व्यवस्था को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। चूंकि आम आदमी पार्टी एक राष्ट्रीय पार्टी है और इसके राष्ट्रीय संयोजक के रूप में मुझे देश के विभिन्न हिस्सों में चुनाव प्रचार के लिए जाना पड़ता है। माननीय प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और भाजपा के कई मुख्यमंत्री भी तब गुजरात और दिल्ली में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे। मुझे बैठक में आमंत्रित करने के लिए धन्यवाद। मैं अवश्य आऊंगा। मैं आपके कार्यालय के साथ एक सुविधाजनक समय इसके लिए तय करूंगा।
Leave A comment
महत्वपूर्ण सूचना -
भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।