होम कहां है कड़ाके की ठंड? केदारनाथ में तपस्या करते साधुओं का वीडियो वायरल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2023 09:09 PM

कहां है कड़ाके की ठंड? केदारनाथ में तपस्या करते साधुओं का वीडियो वायरल

कहां है कड़ाके की ठंड? केदारनाथ में तपस्या करते साधुओं का वीडियो वायरल

कहां है कड़ाके की ठंड? केदारनाथ में तपस्या करते साधुओं का वीडियो वायरल

कहते हैं आस्था में बहुत ज्यादा ताकत होती है। अगर मन में सच्ची आस्था हो तो हालात और परिस्थितियां कितनी भी माकूल हों, इंसान का बाल भी बांका नहीं हो सकता। ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है एक वायरल वीडियो में।

असल में इस वायरल वीडियो में दो योगी बर्फबारी के बीच केदारनाथ में भगवान शिव की साधना कर रहे हैं। करीब-करीब जीरो डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच दोनों के शरीर पर नाममात्र का कपड़ा है। इस वीडियो को देखने वाले इसे भोले भंडारी की आराधना की ताकत बता रहे हैं।

ट्विटर पर छाया वीडियो
सोशल मीडिया पर इस वीडियो को प्रद्युम्न शर्मा नाम के यूजर ने ट्वीट किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में प्रद्युम्न ने लिखा है कि शून्य से कम तापमान पर, रात्रि 3:00 बजे केदारनाथ धाम में हो रही बर्फबारी के बीच परमपिता शिव की आराधना में लीन साधु जन जी के दुर्लभ दर्शन। इसी का नाम है भक्ति। जहां भक्ति, वहां शक्ति और जहां शक्ति, वहां शिव भोले भंडारी। वीडियो में दिख रहा है दोनों साधुओं के इर्द-गिर्द बर्फ की परत जमी हुई है। हालांकि यह दोनों आसपास के माहौल से पूरी तरह से बेफिक्र अपनी साधना में लीन नजर आ रहे हैं।

भक्ति और विश्वास की ऊर्जा
दोनों की हालत देखकर ऐसा लग रहा है, मानों उन्हें भक्ति और विश्वास के दम पर अंतरात्मा से गर्मी की ऊर्जा प्राप्त हो रही है। बता दें कि इस वक्त पूरे देश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ऐसे में लोग कपड़ों की लेयर में लिपटे हुए हैं। लोगों के लिए घर से बाहर निकलना भी बेहद मुश्किल हो गया है। इन सबके बीच साधुओं की इस कठिन तपस्या को लोग आस्था का जीता-जागता उदाहरण बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर आपके अंदर सच्ची साधना और लगन है तो ईश्वर खुद आपकी मुश्किलों से रक्षा करते हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)