होम चौथा मोर्चा खड़ा करेंगे केसीआर? रैली में केजरीवाल, भगवंत मान और अखिलेश यादव को बुलाया

समाचारदेश Alert Star Digital Team Jan 9, 2023 09:00 PM

चौथा मोर्चा खड़ा करेंगे केसीआर? रैली में केजरीवाल, भगवंत मान और अखिलेश यादव को बुलाया

चौथा मोर्चा खड़ा करेंगे केसीआर? रैली में केजरीवाल, भगवंत मान और अखिलेश यादव को बुलाया

चौथा मोर्चा खड़ा करेंगे केसीआर? रैली में केजरीवाल, भगवंत मान और अखिलेश यादव को बुलाया

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव राष्ट्रीय राजनीति में नई संभावनाओं की तलाश में जुट गए हैं। अपनी 21 साल पुरानी पार्टी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीएसआर) का नाम बदलकर भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) करने के एक महीने बाद वह पहली रैली करने जा रहे हैं।

पार्टी प्रवक्ता के मुताबिक यह रैली 18 जनवरी को खम्मम में होगी। खास बात यह है कि इस रैली में आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, केरल के सीएम पी विजयन और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि देश में पहला मोर्चा भाजपा, दूसरा कांग्रेस को माना जाता रहा है। इसके अलावा तीसरे मोर्चे के तौर पर नीतीश कुमार और ममता बनर्जी को देखा जाता रहा है। ऐसे में इन तीनों से ही दूरी बनाकर केसीआर ने यह संकेत दिया है कि जैसे वह चौथा मोर्चा बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

भाजपा का विकल्प बनने की तैयारी
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि खम्मम में होने वाली यह रैली केसीआर के राष्ट्रीय विस्तार योजना का विधिवत ऐलान होगी। इस दौरान समान सोच वाले राजनीतिक दलों के शीर्ष नेता पहुंचेंगे। इसके जरिए राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा का एक विकल्प पेश किया जाएगा। बता दें कि 14 दिसंबर को केसीआर ने नई दिल्ली में बीआरएस के राष्ट्रीय मुख्यालय को लांच किया था। इसके बाद उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर एक्शन प्लान शुरू करने की बात कही थी। पार्टी ने महाराष्ट्र और कर्नाटक के बाद आंध्र प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में बीआरएस किसान सेल्स की पब्लिक मीटिंग की सिरीज शुरू करने की योजना बनाई थी।

तेलंगाना चुनाव पर नजर
मुख्यमंत्री केसीआर ने अन्य राज्यों में जाने से पहले इसकी शुरुआती रैली गृहराज्य से ही करने का फैसला किया है। इस फैसले के पीछे तेलंगाना में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं, जो 10 महीने बाद होने वाले हैं। बीआरएस प्रवक्ता ने बताया कि खम्मम में 18 जनवरी को मुख्यमंत्री जिला कार्यालयों की शुरुआत करेंगे। इसके बाद पब्लिक मीटिंग की शुरुआत होगी। प्रवक्ता के मुताबिक इस दौरान मुख्यमंत्री बीआरएस की राष्ट्रीय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दे सकते हैं। साथ ही वह राष्ट्रीय राजनीति के लिए जनसमर्थन की मांग भी करेंगे। इस पब्लिक मीटिंग के दौरान ही वह पार्टी के नेशनल एजेंडा के बारे में भी विस्तार से बातचीत करेंगे।

पूर्व खम्मम सांसद बीआरएस छोड़ थामेंगे भाजपा का हाथ
यह भी रोचक है कि जिस दिन केसीआर खम्मम में बीआरएस की पहली रैली को संबोधित कर रहे होंगे, उसी दिन बीआरएस के पूर्व सांसद श्रीनिवास रेड्डी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे होंगे। रेड्डी 2014 से 2019 के बीच खम्मम के सांसद रह चुके हैं। वह पिछले कुछ समय से पार्टी में साइडलाइन कर दिए गए हैं। तेलंगाना भाजपा के नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 18 जनवरी को अमित शाह से मिलने के बाद रेड्डी बीआरएस से इस्तीफा देकर भाजपा ज्वॉइन करेंगे। अनुमान है कि 19 जनवरी को वह प्रधानमंत्री मोदी से उस वक्त मुलाकात कर सकते हैं, जब पीएम हैदराबाद में वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन करने पहुंचेंगे। भाजपा नेता के मुताबिक वह भी खम्मम में एक बड़ी रैली की योजना बना रहे हैं। रेड्डी पहले ही अपने समर्थकों के साथ मीटिंग कर रहे हैं और आगे की योजनाओं पर चर्चा कर रहे हैं। पिछले हफ्ते ऐसी ही एक रैली में उन्होंने बीआरएस में खुद के अपमान को लेकर दुख जताया था।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)