होम BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन पूजन

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2022 09:34 PM

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन पूजन

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन पूजन

BJP प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी पहुंचे काशी, बाबा विश्वनाथ के करेंगे दर्शन पूजन

काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में शामिल होने के लिए भाजपा के यूपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी वाराणसी पहुंचे हैं। जहां सर्किट हाउस के कार्यकर्ताओं ने भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया। वहीं, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी वाराणसी पहुंचने वाले हैं।

बता दें कि गृहमंत्री अमित शाह बीएचयू स्थित काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। इसके लिए उनकी सुरक्षा हेतु सारी तैयारियां कर ली गई है। वहीं, पुलिस आयुक्त मुथा अशोक जैन ने तैनात पुलिस कर्मचारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ड्यूटी प्वाइंट नहीं छोड़ना है, इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि बीएचयू परिसर में बैरिकेडिंग के बाहर किसी को नहीं आने देना है।

वहीं, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के काशी तमिल संगमम के समापन समारोह में पहुंचने से पहले ही भूपेंद्र सिंह चौधरी काशी पहुंच चुके है। बता दें कि केंद्रीय गृहमंत्री अपने प्रोटोकॉल के मुताबिक समारोह पहुंचने के कुछ समय बाद लोगों को संबोधित करेंगे। जानकारी के मुताबिक वह हनुमान घाट स्थित तमिलनाडु के राष्ट्रकवि रहे सुब्रमण्यम भारती के घर भी जा सकते हैं और इसके पश्चात श्री काशी विश्वनाथ धाम और काल भैरव के दर्शन-पूजन करने भी जा सकते हैं। 

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)