होम टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप यादव की हुई ड्रीम वापसी

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2022 09:12 PM

टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप यादव की हुई ड्रीम वापसी

टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप यादव की हुई ड्रीम वापसी

टेस्ट क्रिकेट में कुलदीप यादव की हुई ड्रीम वापसी

भारत और बांग्लादेश के बीच दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। चटगांव में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने इस मैच में पकड़ मजबूत कर ली थी। इस मैच में कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी से भारत ने पहली पारी में बांग्लादेश को 150 रनों पर ही रोक दिया। कुलदीप यादव पांच विकेट लेने में कामयाब हुए। दरअसल, कुलदीप यादव की टेस्ट क्रिकेट में वापसी 22 महीनों के बाद हुई थी। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट मुकाबला फरवरी 2021 में खेला था। हालांकि कुलदीप यादव ने लंबे समय बाद मिले आज से मौके को पूरी तरीके से भुनाया है। उन्होंने 5 विकेट हॉल को लेकर सुर्खियां भी बटोरी है। इससे पहले कुलदीप यादव ने ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाफ भी एक पारी में 5 विकेट लिए थे। 

कुलदीप यादव का बॉलिंग फिगर 40 रन देकर पांच विकेट की रही है। यह बांग्लादेश के खिलाफ एक भारतीय स्पिनर द्वारा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट प्रदर्शन है। इसके साथ ही उन्होंने रविचंद्रन अश्विन और अनिल कुंबले को भी पीछे छोड़ दिया। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था जिन्होंने 2015 में 87 रन देकर पांच विकेट लिए थे। जबकि कुंबले ने 2004 में 55 रन देकर चार विकेट लिए थे। ओवरऑल प्रदर्शन की बात करें तो जहीर खान के नाम यह रिकॉर्ड है जिन्होंने 2007 में 87 रन देकर 7 विकेट हासिल किए थे। कुलदीप यादव ने अब तक भारत के लिए आठ टेस्ट मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 31 विकेट हासिल किए।


प्रतिभाशाली सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल (110 रन) के पहले टेस्ट शतक और अनुभवी चेतेश्वर पुजारा (नाबाद 102 रन) के 19वें शतक की बदौलत भारत ने शुक्रवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन बांग्लादेश को जीत के लिये 513 रन का लक्ष्य दिया जिसने स्टंप तक बिना विकेट गंवाये 42 रन बना लिये। कुलदीप यादव के करियर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (40 रन देकर पांच विकेट) से बांग्लादेश की टीम सुबह पहली पारी में 55.5 ओवर में 150 रन पर आउट हो गई थी। भारतीय कप्तान केएल राहुल ने हालांकि 254 रन की बढ़त के बावजूद फॉलोऑन नहीं देने का फैसला किया। स्टंप तक नजमुल हुसैन शांटो 25 और जाकिर हुसैन 17 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)