होम महाराष्ट्र में उद्धव गुट को बड़ा झटका, नासिक में 11 पूर्व पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 16, 2022 09:26 PM

महाराष्ट्र में उद्धव गुट को बड़ा झटका, नासिक में 11 पूर्व पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल

महाराष्ट्र में उद्धव गुट को बड़ा झटका, नासिक में 11 पूर्व पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल

महाराष्ट्र में उद्धव गुट को बड़ा झटका, नासिक में 11 पूर्व पार्षद शिंदे गुट में हुए शामिल

नासिक में शिवसेना (यूबीटी) के 11 पूर्व पार्षद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले पार्टी के गुट (बालासाहेबांची शिवसेना) में शामिल हो गये हैं। सूत्रों ने बताया कि विपक्ष के पूर्व नेता अजय बोरास्ते, सूर्यकांत लावते, सुवर्णा मटाले, आर डी ढोंगडे, ज्योति खोले, सुदाम डेमसे, जयश्री खरजुल, प्रताप मेहरोलिया, चंद्रकांत खडे, पूनम मोगरे और राजू लावते शिंदे गुट में शामिल हो गये। उन्होंने बताया कि उनके साथ महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के सचिन भोसले भी शिंदे गुट के साथ हो गये।

सूत्रों ने बताया कि उन सभी ने बृहस्पतिवार देर रात को मुंबई में मुख्यमंत्री से उनके सरकारी आवास ‘वर्षा' में भेंट की और उनके गुट में शामिल हो गये। जिला अभिभावक मंत्री दादा भूसे और सांसद हेमंत गोडसे भी इस मौके पर मौजूद थे। किसी भी अप्रिय घटना को टालने के लिए अजय बोरास्ते के घर पर पुलिस सुरक्षा बढ़ा दी गयी है।

शिवसेना के उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने बुधवार को नासिक में संवाददाताओं से बातचीत में इस बात से इनकार किया था कि पार्टी में कोई मतभेद है। शिवेसना के (यूबीटी) के जिला प्रमुख विजय करांजकार ने शुक्रवार को यह कहते हुए बोरास्ते पर निशाना साधा कि पिछले 12 सालों में जिस पार्टी में उन्हें कई पद मिले, उसे (उस पार्टी को) वह छोड़ रहे हैं।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)