होम दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2022 09:54 PM

दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

दिल्ली में बन रही आप की डबल इंजन की सरकार, झाडू ने किया सफाया

शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी इस चुनाव में बढ़त बनाकर उभरी है। आम आदमी पार्टी को 250 में से लगभग 149-171 सीटें मिलती दिख रही है। ये चुनाव काफी खास रहा है क्योंकि परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव हुआ है। इस चुनाव में शुरुआती अनुमान में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप देते हुए दिख रही है।इस चुनाव में 46% महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की तरफ रुख किया है। वहीं 40% पुरुषों ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। बीजेपी को 34% महिलाओं और 36% पुरुषों ने मतदान किया है। हालांकि कांग्रेस को सिर्फ नौ प्रतिशत महिलाओं और 11% पुरुषों का साथ मिला है। आंकड़ों के मुताबिक पूर्वांचली (आप-43%, बीजेपी-37%, कांग्रेस-8%, अन्य-12%) का रुख आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिखा है। पंजाबी वर्ग में भी आम आदमी पार्टी 58% के साथ सबसे ऊपर रही है। पंजाबी समुदाय से बीजेपी को 24%, कांग्रेस को 8%, अन्य को 10% वोटर ने मतदान किया है। 

42% दिल्लीवासियों ने आप, 34% ने बीजेपी, 11% ने कांग्रेस और 13% वोटरों ने अन्य को वोट किया था। बंगाली समुदाय के 42% वोट आप, 41% बीजेपी, 8% कांग्रेस और 9% अन्य को मिला था। आंकड़ों के मुताबिक 58% साउथ इंडियन ने आप को, 23% ने बीजेपी को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 10 % अन्य को दिया गया है। पहाड़ी समुदाय में बीजेपी सबसे ऊपर रही है। 43% पहाड़ी समुदाय ने बीजेपी को, 36% ने आप को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 12% अन्य ने दिया है। वहीं अन्य समुदाय में भी आम आदमी पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जहां 42% का समर्थन मिला है।

दिल्ली की नगर निगम वार्ड की सीटों पर निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम देश भर का सबसे बड़ा नगर निगम है। यहां रविवार को 250 सीटों के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ था। इस दौरान जनता ने मतदान कर 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद की थी। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। जानकारी के मुताबिक यहां मतदान कापी कम रहा था। रविवार होने के बाद भी लगभग आधे वोटर ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए करीब 50 फीसदी ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

कई दिग्गजों ने डाला था वोट
इन चुनावों में कई दिग्गज नेताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया, इमरान हुसैन, कांग्रेस के दिग्गज अजय माकन, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हर्षवर्धन, सांसद प्रवेश वर्मा, कपिल मिश्रा समेत कई नेताओं ने वोट डाला था।

ऐसा था इस बार का चुनाव
बता दें कि पिछले दिल्ली नगर निगम चुनाव में 53 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार दिल्ली एमसीडी चुनाव का सीन पिछले चुनावों से बिल्कुल बदला हुआ रहा है। एक तरफ जहां वर्ष 2012 तक भाजपा और कांग्रेस पार्टी ही निगम चुनाव में मुख्य पार्टियां होती थी। हालांकि इस बार आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप कर दिया है।

वर्ष 2012 में ये था आंकड़ा
वर्ष 2012 में कांग्रेस और बीजेपी के बीच सीधा मुकाबला था। यहां बीजेपी ने 36.74 फीसदी हासिल किए थे जबकि कांग्रेस पार्टी को 30.54 फीसदी वोट मिले थे। वर्ष 2017 में भी भाजपा ने 36.02 फीसदी वोट हासिल किए थे, जबकि आम आदमी पार्टी ने 26.21 फीसदी वोट हासिल किए थे। कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी के आने से काफी नुकसान हुआ था। कांग्रेस 21.21 प्रतिशत वोट मिले थे और पार्टी तीसरे नंबर पर खिसक गई थी।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)