होम रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी बड़ी सौगात, अब बिना टिकट कर सकेंगे ट्रेन में सफर, नहीं रोकेगा टीटीई!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2022 09:36 PM

रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी बड़ी सौगात, अब बिना टिकट कर सकेंगे ट्रेन में सफर, नहीं रोकेगा टीटीई!

रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी बड़ी सौगात, अब बिना टिकट कर सकेंगे ट्रेन में सफर, नहीं रोकेगा टीटीई!

रेलवे ने करोड़ों यात्रियों को दी बड़ी सौगात, अब बिना टिकट कर सकेंगे ट्रेन में सफर, नहीं रोकेगा टीटीई!

आप भी ट्रेन से सफर करने वाले हैं और आपको टिकट नहीं मिल रहा है? ऐसे में आपके लिए ये खबर बड़े काम की है। अब आप बिना रिजर्वेशन भी आसानी से यात्रा कर सकते हैं। पहले ऐसी स्थिति में बस तत्काल टिकट का ही विकल्प था। लेकिन उसमें भी टिकट मिल जाए, ये जरूरी नहीं है। ऐसे में आपको रेलवे का एक खास नियम जानना बहुत जरूरी है। इस सुविधा के तहत अब आप बिना रिजर्वेशन भी यात्रा कर सकते हैं।
प्लेटफॉर्म टिकट पर ऐसे करें यात्रा
रेलवे की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है और आपको ट्रेन से कहीं जाना है तो आप सिर्फ प्लेटफॉर्म टिकट लेकर ट्रेन में चढ़ सकते हैं। आप बहुत ही आसानी से टिकट चेकर के पास जाकर टिकट बनवा सकते हैं। यह नियम रेलवे ने ही बनाया है। इसके लिए आपको प्लेटफॉर्म टिकट लेकर तुरंत TTE से संपर्क करना होगा। फिर TTE आपके गन्तव्य स्थल तक की टिकट बनाएगा। इतना ही नहीं आप TTE को कार्ड पेमेंट भी कर सकते हैं।
सीट खाली नहीं होने पर भी मिलेगा विकल्प
ट्रेन में सीट खाली नहीं होने पर TTE आपको रिजर्व सीट देने से मना कर सकता है लेकिन, यात्रा करने से नहीं रोक सकता। अगर आपके पास रिजर्वेशन नहीं है ऐसी स्थिति में यात्री से 250 रुपए पेनाल्टी चार्ज के साथ आप यात्रा का कुल किराया देकर टिकट बनवा लें। रेलवे के ये जरूरी नियम जो आपको जरूर जानना चाहिए। ये नियम आपके बड़े काम की हैं।

प्लेटफॉर्म टिकट की जानिए क्या है वैल्यू
प्लेटफॉर्म टिकट यात्री को ट्रेन में चढ़ने का पात्र बनाता है। इसके साथ यात्री को उसी स्टेशन से किराया चुकाना होगा, जहां से उसने प्लेटफॉर्म टिकट लिया है। किराया वसूलते वक्त डिपार्चर स्टेशन भी उसी स्टेशन को माना जाएगा। और सबसे बड़ी बात कि आपको किराया भी उसी श्रेणी का देना होगा जिसमें आप सफर कर रहे होंगे।
ऐसे हो सकता है आपका सफर पूरा
अगर आपकी ट्रेन किसी कारणवश छूट गई है तो TTE अगले दो स्टेशनों तक आपकी सीट किसी को अलॉट नहीं कर सकता है। यानी अगले दो स्टेशनों पर आप ट्रेन से पहले पहुंचकर अपना सफर पूरा कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे, दो स्टेशनों के बाद TTE RAC टिकट वाले यात्री को सीट अलॉट कर सकता है। लेकिन आपके पास दो स्टेशन का विकल्प रहता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)