होम ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को करेगा हाईकोर्ट

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2022 09:17 PM

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को करेगा हाईकोर्ट

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को करेगा हाईकोर्ट

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अगली सुनवाई मंगलवार को करेगा हाईकोर्ट

इलाहाबाद उच्च न्यायालय अंजुमन इंतेजामिया मस्जिद की पुनरीक्षण याचिका पर अगली सुनवाई मंगलवार को करेगा। अंजुमन इंतेजामिया ने वाराणसी की अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है जिसमें पांच हिंदू महिलाओं के वाद की पोषणीयता को लेकर उसकी आपत्ति खारिज कर दी गई है। इन पांच महिलाओं ने वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में श्रृंगार गौरी और अन्य देवी देवताओं की नियमित पूजा-अर्चना की अनुमति मांगी है।

पूर्व निर्धारित तिथि के मुताबिक, सोमवार को इस मामले में सुनवाई शुरू हुई। हालांकि थोड़ी देर सुनवाई के बाद न्यायमूर्ति जेजे मुनीर ने इस मामले में आगे की सुनवाई छह दिसंबर मंगलवार को करने का निर्देश दिया। वाराणसी के जिला जज 12 सितंबर को ज्ञानवापी मस्जिद प्रबंधन समिति- अंजुमन इंतेजामिया की अर्जी खारिज कर दी थी जो सीपीसी के आदेश 7 नियम 11 के तहत पांच हिंदू महिलाओं द्वारा दायर वाद की पोषणीयता को चुनौती देते हुए दाखिल की गई थी।

अंजुमन इंतेजामिया की अर्जी खारिज करते हुए वाराणसी के जिला जज ने कहा था कि इन पांच महिलाओं का वाद पूजा स्थल अधिनियम, 1991, वक्फ अधिनियम, 1995 और यूपी श्री काशी विश्वनाथ मंदिर अधिनियम, 1983 से बाधित नहीं होता।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)