होम अंतरिक्ष से आई अद्भुत हरी रोशनी, हेलिकॉप्टर से झील में उतरे एलियन!

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 5, 2022 09:14 PM

अंतरिक्ष से आई अद्भुत हरी रोशनी, हेलिकॉप्टर से झील में उतरे एलियन!

अंतरिक्ष से आई अद्भुत हरी रोशनी, हेलिकॉप्टर से झील में उतरे एलियन!

अंतरिक्ष से आई अद्भुत हरी रोशनी, हेलिकॉप्टर से झील में उतरे एलियन!

अमेरिका और कनाडा की सीमा पर स्थित ओंटारियो झील के पास गत 19 नवंबर को तड़के 3 बजे अचानक से एक तेज हरी रोशनी दिखाई दी। यह रोशनी अंतरिक्ष से आई थी, जिसे देख लोग दहशत में आ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि उन्होंने बिजली की तरह से आई तेज रोशनी से पहले एक हेलिकॉप्टर जैसे ऑब्जेक्ट को हवा में घूमते हुए देखा था। करीब 10 सेकंड के बाद यह चला गया। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने बताया कि यह एक छोटा उल्कापिंड था। इसका वैज्ञानिकों ने 3 घंटे पहले ही पता लगाया था।

कैसे होती है उल्कापिंडों की बारिश

दुनिया की 7 वेधशालाओं ने इस उल्कापिंड के गिरने को रिकॉर्ड किया। यही नहीं, अमेरिका और कनाडा के कम से कम 59 लोगों ने इस उल्कापिंड को गिरते हुए देखने का दावा किया है। ओंटारिओ के एक प्रत्यक्षदर्शी डेरेक बोवेन ने इस उल्कापिंड के गिरने को अपने गोप्रो कैमरे में कै द करने में सफलता हासिल कर ली थी। इस 30 सेकंड के वीडियो में नजर आ रहा है कि उल्कापिंड गिरा और उसके पीछे हरी पूंछ भी दिखाई दी। इस रोशनी से आसपास के बादल भी चमक उठे।

कैमरे में किया कैद

टोरंटो के पास बने 1,815 फुट ऊंचे सीएन टावर ने भी आकाश से गुजरते हुए इस उल्कापिंड की तस्वीर को अपने कैमरे में कैद किया था। नासा ने बताया कि यह रोशनी की बारिश असाधारण रूप से उन उल्कापिंडों से निकलती है जो ऐस्टरॉइड या सूरज के चक्कर लगाने वाले किसी धूमकेतु के टुकड़े होते हैं। जब ये आसमानी चट्टानें धरती के वातावरण में आती हैं तो वे गरम हो जाती हैं और उनकी रफ्तार धीमी हो जाती है। अत्यधिक घर्षण की वजह से जल उठती हैं और प्रकाश निकलता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)