होम डा जगदीश गांधी ने पीएम मोदी की जी-20 अध्यक्षता की थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की तारीफ की

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 3, 2022 07:08 PM

डा जगदीश गांधी ने पीएम मोदी की जी-20 अध्यक्षता की थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की तारीफ की

डा जगदीश गांधी ने पीएम मोदी की जी-20 अध्यक्षता की थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की तारीफ की

डा जगदीश गांधी ने पीएम मोदी की जी-20 अध्यक्षता की थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य की तारीफ की

लखनऊ, 3 दिसम्बरः सिटी मोन्टेसरी स्कूल के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ के संयोजक डा जगदीश गांधी भारत की जी-20 अध्यक्षता के महत्व को स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की थीम ‘एक धरती, एक परिवार, एक भविष्य’ की भूरि-भूरि सराहना की है। एक औपचारिक वार्ता में डा. गाँधी ने कहा कि यह थीम भारत की ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की संस्कृति को स्पष्टतः प्रतिबिम्बित करती है और विश्व के देशों के एकता के सूत्र में पिरोने की अपील करती है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को उद्घृत करते हुए डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया था भारत जी-20 अध्यक्षता के दौरान समग्र मानवता के कल्याण की दिशा में काम करने के लिए पूरी दुनिया को एक साथ लाने के लिए काम कर रहा है । डा. गाँधी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी के विचारों का समर्थन करते हुए कहा कि विश्व मानवता के कल्याण एवं आने वाली पीढ़ियों के सुन्दर भविष्य हेतु विश्व के देशों को हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के मानवतावादी दृष्टिकोण को अपनाने की आवश्यकता है। डा. गाँधी ने जोर देते हुए कहा कि इसी उद्देश्य के लिए सिटी मोन्टेसरी स्कूल पिछले 22 वर्षों से लगातार ‘विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ का आयोजन कर रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जैसे विश्व के सबसे लोकप्रिय व प्रभावशाली नेता को इसकी जिम्मेदारी लेते हुए और दुनिया को एक साथ लाने का प्रयास करते हुए देखना काफी अच्छा लग रहा  है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)