होम सपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे: सिद्धार्थनाथ ने कसा तंज

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2022 09:19 PM

सपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे: सिद्धार्थनाथ ने कसा तंज

सपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे: सिद्धार्थनाथ ने कसा तंज

सपा के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे: सिद्धार्थनाथ ने कसा तंज

योगी सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि वह मुंगेरी लाल के हसीन सपने देख रहे हैं।

भगवान राम से लक्ष्मण और भरत को अलग नहीं किया जा सकता
पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। उनकी सरकार 2017,2019 और 2022 में भी नहीं बनी और आगे भी उनकी सरकार नहीं बनेगी। वहीं दोनों डिप्टी सीएम को सौ- सौ विधायक लाने पर मुख्यमंत्री बनाए जाने की पेशकश किए जाने पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव यूपी में रहते हैं, यह भगवान राम और भगवान कृष्ण की भूमि है। अगर अखिलेश यादव ने रामायण पढ़ी होती तो जानते कि भगवान राम से लक्ष्मण और भरत को अलग नहीं किया जा सकता है। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने साफ तौर पर सीएम योगी को राम और दोनों डिप्टी सीएम को लक्ष्मण और भरत बताया।

उपचुनाव की तीनों सीटों पर बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी
उन्होंने कहा है कि समाजवादी पार्टी के मंसूबे कभी पूरे नहीं होंगे। आजम खान के खिलाफ कार्रवाई कानून के तहत हो रही है। जब आजम खान सत्ता में थे तो उन्होंने किस तरह से गरीबों की जमीनों को छीना था और उत्पीड़न किया था यह यूपी की जनता को पता है। सिंह ने कहा कि रामपुर, खतौली और मैनपुरी सीटों पर हो रहे उपचुनाव में वही होगा जो कुछ महीने पहले आजमगढ़ और रामपुर के उपचुनाव में हुआ था। सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि तीनों सीटों पर बीजेपी बड़ी जीत हासिल करेगी।

चुनाव बाद चाचा कहां होंगे और भतीजे कहां होंगे?
वहीं अखिलेश यादव के चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने और चाचा शिवपाल के पैर छूकर साथ लाने के सवाल पर कहा है कि चुनाव बाद चाचा कहां होंगे और भतीजे कहां होंगे, यह सबको पता है। उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने बुआ के भी पैर छुए थे लेकिन उसके बाद क्या हाल हुआ सबको पता है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)