होम यह ऑफर नहीं, जनता को गुमराह करने की कोशिश

प्रादेशिकीउत्तर-प्रदेश Alert Star Digital Team Dec 2, 2022 08:54 PM

यह ऑफर नहीं, जनता को गुमराह करने की कोशिश

यह ऑफर नहीं, जनता को गुमराह करने की कोशिश

यह ऑफर नहीं, जनता को गुमराह करने की कोशिश

अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को बड़ा ऑफर दिया था। अब इसी पर केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा है कि अखिलेश यादव को अपने विधायकों को बचाने की कोशिश करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी गुंडों की पार्टी है। केशव मौर्य ने कहा कि हम समाजवादी पार्टी के विधायकों को नहीं ले रहे हैं। वही, दूसरे उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का भी बयान सामने आया है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि अखिलेश यादव मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। यह ऑफर नहीं, जनता को गुमराह करने की कोशिश है।

केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर लिखा था कि सपा अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव आप न मुख्यमंत्री बन पायेंगे न बना पायेंगे,बयानों से लगता है,बौखलाए/खिसियाए ही नहीं मैनपुरी और रामपुर में पराजय देख मानसिक संतुलन भी खो चुके हैं! गुंडागर्दी,बूथ क़ब्ज़ा कर नहीं पाओगे,जनता ने सपा की साइकिल को ख़ारिज कर दिया है! उत्तर प्रदेश के दो डिप्टी सीएम को लेकर अखिलेश ने कहा कि ये जो दो उप मुख्यमंत्री जगह जगह घूम रहे हैं। हम लोगों को अपराधी कहते हैं। उत्तर प्रदेश के दो डिप्टी सीएम को लेकर अखिलेश ने कहा कि ये जो दो उप मुख्यमंत्री जगह जगह घूम रहे हैं। हम लोगों को अपराधी कहते हैं।

अखिलेश ने साफ तौर पर कहा था कि लाओ अपने 100 विधायक और 100 विधायक हमारे आपके साथ हैं। सरकार बना लो व मुख्यमंत्री बन जाओ। क्या डिप्टी सीएम बने घूम रहे हो। इसमें क्या रखा है। जो अपने विभाग के एक सीएमओ, डॉक्टर का ट्रांसफर न कर पाए। वो डिप्टी सीएम है।

Alert Star Digital Team

Alert Star Digital Team

एलर्ट स्टार नाम की पत्रिका और फिर समाचार-पत्र का जन्म हुआ। हमारा प्रयास कि हम निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता का वह स्वरूप अपने पाठकों के समक्ष प्रस्तुत करे। जो लोगो के मन मस्तिष्क में एक भरोसे के रूप में काबिज हो।

Leave A comment

महत्वपूर्ण सूचना -

भारत सरकार की नई आईटी पॉलिसी के तहत किसी भी विषय/ व्यक्ति विशेष, समुदाय, धर्म तथा देश के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी दंडनीय अपराध है। इस प्रकार की टिप्पणी पर कानूनी कार्रवाई (सजा या अर्थदंड अथवा दोनों) का प्रावधान है। अत: इस फोरम में भेजे गए किसी भी टिप्पणी की जिम्मेदारी पूर्णत: लेखक की होगी।

Recent Updates

Most Popular

(Last 14 days)